Top News

झामुमों बरहेट प्रखंड समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।



संवादाता 

बरहेट:-साहेबगंज जिला अंर्तगत बरहेट प्रखंड परिसर के धुमकडिया भवन में झामुमो प्रखंड समिति की एक बैठक आयोजित की गई।जिसकी अध्यक्षता झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नार्ड मरांडी ने किया ।उक्त बैठक में झामुमो जिला अध्यक्ष अरूण सिंह जिला सचिव सुरेश टुडू युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय गोस्वामी जिप अध्यक्ष श्रीमती मोनिका किस्कू सांसद प्रतिनिधि संजीव सामू हेंब्रम केंद्रीय समिति सदस्य संजय मिश्रा मुख्य रूप से शामिल हुए। सर्व प्रथम सभी पदाधिकारियों को प्रखंड समिति के ओर से बारी-बारी से अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।बैठक में मुख्य रूप से ऐस आई आर(SIR) एवं संगठन के बारे मे चर्चा की गई।सभी वक्ताओं ने ऐस आई आर के बारे में विस्तृत रूप से सभी कार्यकर्ताओं को जानकारी दिए। बैठक का संचालन झामुमो के प्रखंड सचिव मुजिबुर रहमान ने किया। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो नजरूल इस्लाम ,जिला संगठन सचिव छवि हेंब्रम युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष देव सोरेन मोहम्मद अली लखीराम हेंब्रम,गुंजन सिंघानिया,उपप्रमुख रुपक साह सुनिराम हांसदा अब्दुल मजीद पुसा टुडू समदा सोरेन रेजाउल रहमान हासिम अख्तर शमीम अंसारी नूर हुसैन अंसारी जिकीर मोमिन बाबुधन टुडू बेला किस्कू सुनीता टुडू पप्पू भगत मिराज हक लड्डू भगत राकेश बेसरा शाम हेंब्रम सहित सभी 22पंचायत के अध्यक्ष सचिव सहित सम्मानित कार्यकर्ता गण मौजूद थे।

Post a Comment

और नया पुराने
Bol Jharkhand News
Bol Jharkhand News