![]() |
| बरहरवा आरपीएफ़ पोस्ट |
सन्नी कु.भगत
बरहरवा:-शनिवार को बरहरवा आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार के नेतृत्व में एएसआई सुरेश पासवान, कांस्टेबल अनिल कुमार साह, एलसी अर्पण कुमार एवं एल.सी काजल कुमारी के साथ संयुक्त रूप से बरहरवा रेलवे स्टेशन पर रात्रि 08:10 बजे से असामाजिक तत्वों, मानव तस्करी,यात्री संबंधी अपराधों एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु सघन जाँच अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 01 से प्लेटफॉर्म संख्या 02 (साहिबगंज छोर) की ओर जाते समय प्लेटफॉर्म संख्या 02 पर एक नाबालिग बालिका अकेले संदिग्ध अवस्था में घूमती हुई पाई गई। संदेह के आधार पर उससे पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपनी उम्र-14 साल और थाना काशीचक बिहार की रहने वाली बताया।आगे पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह काशीचक रेलवे स्टेशन (बिहार) से अपनी नानी के घर पिंजारी, शेखपुरा (बिहार) जाने के लिए ट्रेन पकड़ने आई थी, लेकिन गलती से गलत ट्रेन में सवार हो गई और बरहरवा रेलवे स्टेशन पर उतर गई। अपरिचित स्थान होने के कारण वह भयभीत होकर इधर-उधर भटक रही थी।उक्त नाबालिग बालिका को सुरक्षित आरपीएफ पोस्ट बरहरवा लाया गया तथा तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन साहिबगंज को सूचित किया गया।आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत चाइल्ड हेल्पलाइन मंथन के प्रतिनिधि आइपीएफ पोस्ट पर पहुंचे एवं बालिका की काउंसलिंग की गई। तत्पश्चात विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत नाबालिग बालिका को चाइल्ड हेल्पलाइनमंथन की प्रतिनिधि अंशु मालाकर को अग्रिम कार्रवाई हेतु सुपुर्द किया गया।

एक टिप्पणी भेजें