◆ फेसबुक के माध्यम से सम्पर्क में आकर घर में बिना सूचना के मजदूरी के लिए बिहार जा रहे थे बच्चे
रिपोर्ट:-सन्नी कु.भगत
बरहरवा:- आरपीएफ़ इंस्पेक्टर संजीव कुमार के नेतृत्व में मानव तस्करी,टीओपीबी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु बरहरवा रेलवे स्टेशन पर रात्रि 10:40 बजे से छापामारी एवं तलाशी अभियान चलाया गया।इस अभियान के दौरान छापेमारी दल में एएसआई सुरेश पासवान,एएसआई बी.एन. टुडू,कांस्टेबल अमरेश कुमार,महिला कांस्टेबल अर्पण कुमारी,महिला,कांस्टेबल काजल कुमारी बाल संरक्षण मंथन की आराधना मंडल संयुक्त रूप से अभियान के दौरान स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में कुल 06 नाबालिग बच्चे संदिग्ध अवस्था में बिना किसी समुचित सामान के पाए गए।पूछताछ करने पर उनमें से 03 नाबालिग (02 बालिकाएं एवं 01 बालक) ने अपनी आयु क्रमशः लगभग 10 वर्ष, 17 वर्ष एवं 16 वर्ष बताई तथा अपना निवास थाना तालझारी, जिला साहेबगंज बताया। उन्होंने यह भी बताया कि वे आपस में सोशल मीडिया (फेसबुक) के माध्यम से संपर्क में आए थे तथा दिन के लगभग 11:00 बजे घर से बिना अभिभावकों को सूचित किए निकल गए थे। उक्त में से एक बालिका (आयु लगभग 10 वर्ष) ने बताया कि वह अपने एक परिचित लड़के के साथ आई थी, जो आरपीएफ की टीम को देखकर मौके से भाग गया।
शेष 03 नाबालिग बालकों ने अपनी आयु क्रमशः लगभग 16 वर्ष, 16 वर्ष एवं 17 वर्ष बताई तथा अपना निवास थाना कोटालपोखर, जिला साहेबगंज बताया। उन्होंने बताया कि वे भी बिना अपने अभिभावकों को सूचित किए घर से निकलकर मजदूरी के उद्देश्य से पटना (बिहार) जाने हेतु यहां आए थे।अभी नाबालिगों की गतिविधियां एवं उनके कथन संदिग्ध एवं असंतोषजनक पाए जाने के कारण, सभी को बाल मंथन संस्थान, बरहरवा की प्रतिनिधि आराधना मंडल की उपस्थिति में सुरक्षित अभिरक्षा में लेकर आरपीएफ पोस्ट बरहरवा लाया गया, जहां आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।तत्पश्चात समस्त आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत, उक्त सभी नाबालिगों को आराधना मंडल, बाल मंथन संस्थान, बरहरवा को सुपुर्द कर दिया गया, ताकि उनके संरक्षण, परामर्श एवं आगे की वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। ज्ञात बरहरवा आरपीएफ़ लगातर जाँच अभियान चला रही है जिसके फलस्वरूप विभिन्न मामलों में उन्हें सफलता मिल रही है।

एक टिप्पणी भेजें