![]() |
| बैठक में शामिल भाजपा कार्यकर्तागण |
रिपोर्ट:-सन्नी कुमार
पतना:-भारतीय जनता पार्टी पतना प्रखंड कमिटी की विशेष बैठक पतना प्रखण्ड के बड़ा दिघी स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कुणाल किशोर मंडल ने किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देशानुसार संगठन मजबूत करने तथा केंद्र सरकार की योजनाओं को घर-घर लाभ दिलाने व गरीब मजदूर को हक दिलाने के उद्देश्य को सुनिश्चित करना है,वही प.बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की प्रचण्ड जीत को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा की गई ,बंगाल की जनता ने सबका साथ सबका विकास वाली भाजपा की नीतियों पर दिल खोलकर भरोसा जताया है।जिसका परिणाम आज देखने को मिल रहा है,बंगाल में अब सुशाशन और रामराज्य स्थपित होगा,और महिलाओं की सुरक्षा और विकास की मुख्य धारा से बंगाल को जोड़ा जाएगा।बैठक में मुख्य रूप से कार्यक्रम प्रभारी उषा भारती जिला उपाध्यक्ष चौकीदार हादसा प्रखंड प्रतिनिधि जितेंद्र टूरी प्रखंड प्रथम महामंत्री रोहित रजक उपाध्यक्ष जगन मुर्मू बासकी मंडल ठाकुर हेमाराम रस्सी मोर्चा अध्यक्ष श्याम टूरी युवा नेता रोबिन दास बाबूलाल हसदा लालटु शेख प्रखंड मंत्री पूनम देवी गीता देवी संजय पुरी होपना मरांडी तथा शक्ति में प्रभारी उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें