संवादाता
बरहरवा:-बुधवार की शाम बरहरवा-फरक्का मुख्य पथ पर केचुआ पुल के समीप बाइक और ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर में एक 22 वर्षीय युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई! मृतक की पहचान बरहरवा थाना क्षेत्र के बेलडंगा गांव निवासी जीवन रमणी (22) पिता-पीताम्बर रमाणी के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार जीवन रमाणी बरहरवा बाजार से खरीदारी कर बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान केचुआ पुल के समीप वह एक ट्रक पंजीकरण संख्या-BR 10GC 7561 की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही बरहरवा थाना पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर बरहरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गई ,तत्पश्चात विधिवत शव को पोस्टमार्टम में भेजेने की प्रकिया शुरू कर मामले की छानबीन में जुट गई है।वहीं पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है परंतु चालक मौके से फरार हो गया।इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिजनों में दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है।पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

إرسال تعليق