Top News

नवनिर्मित पंचमुखी हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

पदयात्रा में शामिल समाजसेवी सुमन कुमार व सैकड़ो श्रद्धालु
सन्नी कु.भगत

बरहरवा:-नगर पंचायत अंतर्गत कुशवाहा टोला नागेश्वरी देवी कन्या उच्च विद्यालय के निकट स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर की  प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के शुभ अवसर पर नगर में भव्य कलश यात्रा पूरे धूम धाम और भक्तिमय नारों के साथ सैकड़ो हनुमान भक्तो द्वारा किया गया। इस पावन अवसर पर आयोजकों के विशेष आमंत्रण पर समाजसेवी सुमन कुमार एवं पूर्व नगर उपाध्यक्ष अखिलेश कुशवाहा भी श्रद्धालुओं के साथ कलश यात्रा में सम्मिलित हुए।उन्होंने श्रद्धालुओं का मनोबल बढ़ाया तथा माता-बहनों को प्रेरित करते हुए स्वयं उनके साथ पदयात्रा में शामिल होकर भक्ति भाव से कार्यक्रम की गरिमा को राम नाम के नारों के साथ आगे बढ़ाया। 

इस कार्यक्रम के अध्यक्ष दयाल पंडित  ने बताया कि इस भव्य आयोजन की तैयारी उन्होंने महीनों पहले से की है। उन्होंने जानकारी दी कि इस कलश यात्रा के पश्चात मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न होगा। इसके उपरांत कथा वाचक संजय महाराज  द्वारा भक्ति कथा का आयोजन भी किया जाएगा।इस पूरे आयोजन में समिति के सदस्यों एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी सराहनीय रही, जिनमें विष्णु महतो, अमित महतो, अनिल यादव और अमर महतो प्रमुख रूप से शामिल होने के साथ साथ स्थानीय ग्रामीण भी भारी संख्या में मौजूद रहे।

1 تعليقات

إرسال تعليق

أحدث أقدم
Bol Jharkhand News
Bol Jharkhand News