Top News

चूहा मारने के लिए खुदाई कर रहे बुजुर्ग की 11000 वोल्ट हाई वोल्टेज करंट लगने से मौके पर मौत।


◆ लोहे की सब्बल बिजली के तार के सम्पर्क में आते ही हुआ हादसा




संवादाता

पतना:-सोमवार को रांगा थाना क्षेत्र के बदतल्ला गांव में सुबह 11 हजार वोल्ट की हाई वोल्टेज करंट लगने 55 वर्षीय बुजुर्ग धानो हांसदा की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक धानो हांसदा लोहे की सब्बल लेकर खेत में चूहे मारने के किये गए थे,और खेत के मेढ में सब्बल चला कर चूहे को ढूंढने के लिए खुदाई कर रहे थे ,इसी क्रम में ऊपर से 11000 गुजर रहे हाइ वोल्टेज तार में लोहे का सब्बल सट गया,और करंट के सम्पर्क में आ गया,करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है ,मृतक बुजुर्ग के दो पुत्र है।

इधर बरहरवा प्रभाग के बिजली विभाग के सहायक अभियंता सत्यंम मरांडी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है,मृतक के परिजनों की ओर से किसी प्रकार का कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है,लिखित आवेदन मिलते ही मुवाबजे के लाभ दिलाने की प्रकिया की जाएगी।

Post a Comment

أحدث أقدم
Bol Jharkhand News
Bol Jharkhand News