Top News

जनता की सेवा और समाधान हमारा लक्ष्य :-आलमगीर आलम









सन्नी भगत ,ब्यूरो रिपोर्ट 

बरहरवा:-प्रखंड अंतर्गत माधवपाड़ा पंचायत में बुधवार को झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलमगीर आलम का क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उन्होंने पंचायत के जमालपुर, चांदपुर एवं मध्यटोला गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया तथा क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की जानकारी ली।


पूर्व मंत्री के क्षेत्र भ्रमण को लेकर ग्रामीणों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री आलमगीर आलम ने सबसे पहले जमालपुर स्थित पंचायत भवन के पास शाम 3:30 बजे ग्रामीणों से मुलाकात की। इसके बाद शाम 4:00 बजे चांदपुर में अलाउदीन जी के घर के पास पहुंचकर स्थानीय लोगों से संवाद किया। वहीं शाम 4:30 बजे चांदपुर मध्यटोला में ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना।


क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, आवास, पेंशन, नाली सहित विभिन्न स्थानीय समस्याओं को पूर्व मंत्री के समक्ष रखा। श्री आलमगीर आलम ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विषयों पर आवश्यक पहल एवं समाधान का भरोसा दिलाया। 

उन्होंने कहा मेरी प्राथमिक जिम्मेदारी है की जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करना है।

इस दौरान ग्रामीणों को SIR नोटिस के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई तथा यह समझाया गया कि कौन-कौन से दस्तावेज आवश्यक हैं, दस्तावेज कैसे तैयार करने हैं और उन्हें किस प्रकार प्रस्तुत करना है। ग्रामीणों की समस्याओं एवं शंकाओं को सुनकर उन्हें उचित जानकारी देते हुए समाधान का मार्ग बताया गया।


इस दौरान ग्रामीणों ने भी अपने क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की और पूर्व मंत्री के समक्ष अपनी अपेक्षाएं रखीं। 

श्री आलमगीर आलम ने कहा कि क्षेत्र के लोगों के साथ उनका पुराना और आत्मीय संबंध रहा है तथा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगे।कहा कि जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना और उनके सुख-दुख में सहभागी बनना ही कांग्रेस की जनसेवा की परंपरा है।


कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष रंजीत टुडू, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अशोक कुमार दास, मोफ्फकर हुसैन, जमीरुल इस्लाम, जब्बार शेख, अब्दुल कादिर,दिलदार आलम ,शकील अहमद, अलाउद्दीन शेख, नेहाल अख्तर, आलम शेख, नुरूल शेख,अजमल हुसैन,कमरूल शेख, शारिक रब्बानी सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी, पंचायत एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم
Bol Jharkhand News
Bol Jharkhand News