Top News

साहेबगंज जिला उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात,जिले के विकास को लेकर की चर्चा



संवादाता

राँची:-साहिबगंज के उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने गुरुवार को झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान जिले के समग्र विकास, चल रही योजनाओं की प्रगति तथा आगामी विकासात्मक प्राथमिकताओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

उपायुक्त दीपक कुमार दुबे  ने मुख्यमंत्री को साहिबगंज में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की वर्तमान स्थिति, आधारभूत संरचना के विस्तार, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों की प्रगति से अवगत कराया। साथ ही जिले के सर्वांगीण विकास को गति देने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी प्राप्त किया।

 मुलाकात में विकास कार्यों को और प्रभावी ढंग से लागू करने, योजनाओं की निगरानी मजबूत करने तथा आमजन तक लाभ सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने जिले में विकास की रफ्तार तेज करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस मुलाकात को साहिबगंज के विकास के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे जिले में चल रही योजनाओं के क्रियान्वयन को और गति मिलने की उम्मीद है।


#हेमंतसोरेंन #बरहरवा #बिंदुधाम #jharkhandupdates #PakurJharkhand #sahibganj_jharkhand

Post a Comment

أحدث أقدم
Bol Jharkhand News
Bol Jharkhand News