★ पाँच राज्यों के चुनावी परिणाम के बाद से तीन राज्यों में भाजपा बनाएगी सरकार
★प.बंगाल में टीएमसी के गुंडाराज का हुआ खात्मा,जनता बना रही है सुशांशन की सरकार
सन्नी कु.भगत,ब्यूरो रिपोर्ट
बरहरवा:-पाँच राज्यों में चुनावी परिणाम आज आने के बाद तीन राज्यो में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।जिसमें सबसे महत्वपूर्ण प.बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की प्रचण्ड और ऐतिहासिक जीत होने के बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी!देश के कोने कोने से भाजपा के समर्थकों की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है,बरहरवा नगर पंचायत के स्टेशन चौक में चुनाव के परिणाम बाद भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा भगवा झण्डे के साथ जय श्री राम और बीजेपी जिंदाबाद,नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे गूँजने लगे, सभी स्थानीय कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे को बधाई दी और लोगों के बीच मिठाईयां बाँटी,साथ ही पटाखे फोड़ कर खुशी जाहिर की।इस दौरान बरहरवा नगर उपाध्यक्ष राजकुमार भगत ने कहा कि प.बंगाल में ममता बनर्जी की गुंडाराज वाली सरकार का पतन हो चुका है और सुशासन की सरकार बनने जा रही है ,बंगाल में डर का साम्राज्य खत्म और भाईचारा शांति और कानून का राज व्यवस्थित होने वाला है,वर्षो से वहाँ सनातनियो के साथ दुष्व्यव्हार और तुष्टिकरण की राजनैतिक माहौल बनाने वाली टी.एम.सी को बंगाल की जनता ने आईना दिखाने का काम किया है
वहीं भाजपा के वरिष्ट नेता कमल भगत ने कहा कि देश की हर राजनैतिक दलों की नज़र प.बंगाल की चुनावी परिणामो पर टिकी थी लेकिन बंगाल की सनातनी जनता टीएमसी की गुलामी वाली नीतियों को दरकिनार कर भाजपा की "सबका साथ सबका विकास" वाली नीतियों पर विश्वास दिखाया है।अब बंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही कानून व्यवस्था,महिला सुरक्षा और विकास का झंडा लहराएगा।भाजपा ने पाँच राज्यों में से तीन राज्यों में सबसे अच्छा चुनावी प्रदर्शन किया है जसके अनुरूप भाजपा हैट्रिक जीत के साथ सरकार बनाने वाली है।साथ ही भ्रष्टाचाररियों को उनकी करनी की सजा मिलेगी।और बंगाल की धरती पर सनातनियों पर हुए अत्याचार का बदला जनता ने इस जनादेश से टीएमसी को मुहतोड़ जवाब दिया है।
बरहरवा नगर के साथ पतना में भी पतना चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाते हुए पटाखे फोड़े और मिठाईया बाँटी,नरेंद्र मोदी जिंदाबाद ,भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए।
मौके पर भाजपा वरिष्ठ नेता कमल भगत,कुष्माकर तिवारी ,नगर उपाध्यक्ष राजकुमार भगत,पार्षद अमित भारती,सुमित गुप्ता,राजकुमार वर्मा,जयदेव महतो दिलीप साह,उषा भारती,पूनम भारती,चंदना देवी,प्रदीप दास,संजीत यादव,कुणाल मण्डल,चौकीदार हँसदा,सहित अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित थे।



एक टिप्पणी भेजें