बरहरवा:-प्रखंड के एक पत्रकार का शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से पत्रकारों में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार मिर्जापुर पंचायत निवासी दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार मामलत शेख (42) पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज पश्चिम बंगाल के कोलकाता में चल रहा था। इसी दौरान शनिवार शाम इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। रविवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक आवास लाया गया। उधर, घटना की सूचना मिलने पर बरहरवा प्रेस क्लब के अध्यक्ष तय दीपक आनंद अपने साथियों के साथ दिवंगत पत्रकार के घर पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मिलकर उड़ संवेदना व्यक्त की। आनंद ने कहा की मामलत शेख एक कर्मठ और जुझारू पत्रकार थे। उन्होंने लगभग 15 वर्षों तक पत्रकारिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका असामयिक निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। हम सभी उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं, और इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़े हैं। मौके पर जुल्लु रहमान, इस्माइल शेख, भास्कर यादव, बैदुल आलम, मुख्तार शेख, शाहिद अनवर, सिराज शेख, मुन्ना राजा, उपमुखिया आलमगीर शेख सहित अन्य लोग मौजूद थे।


एक टिप्पणी भेजें