Top News

आकाशीय बिजली गिरने से 35 वर्षीय युवक की मौत,गाँव में मातम।

मृतक अर्जुन साहा

संवादाता

बरहरवा:-मंगलवार को भीषण गर्मी में अचानक से भारी बारिश से लोगों को तो राहत मिली,परंतु इस बारिश के बीच अचानक कड़कड़ाहट की गूंज से साथ आकाशीय बिजली गिरी और एक परिवार झटके में बिखर गया।

मिली जानकारी के अनुसार बरहरवा प्रखंड के सतगाछी पंचायत के मलिन गाँव में अचानक आकाशीय बिजली गिरने से 35 वर्षीय अर्जुन साहा की मौके पर मौत हो गई।इस खबर से परिवारजनों के साथ साथ पूरे गाँव में मातम से छा गया।स्थानीय ग्रमीणों ने बताया कि बारिश आने से पूर्व हल्की बादल के आवाज सुनने के बाद वो आपने मवेशियों को लाने खेत गया था,उसी समय बारिश तेज हुई और तेज वज्रपात गिरने के बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक अर्जुन साहा अपने पीछे पत्नी और 5 वर्ष के  पुत्र को पीछे छोड़ गए है इस घटना से  परिजनों में दुःखो का पहाड़ टूट पड़ा है।

Post a Comment

أحدث أقدم
Bol Jharkhand News
Bol Jharkhand News