Top News

साहेबगंज में नौ दिवसीय 11 कुंडिय श्री श्री 1008 लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं भब्य मेले का हुआ समापन

मेले का भब्य दृश्य

संवादाता

साहिबगंज:-जिला में नौ दिवसीय 11 कुंडीय श्री श्री 1008 लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुक्रवार की दोपहर ओर मेला का देर रात्री समापन हो गया है। यज्ञ सह मेला नौ दिन तक स्थानीय लोगों सहित बिहार झारखंड बंगाल के सैकड़ों लोगों को रोजगार दिया, हजारों श्रद्धालुओं में भक्तिभाव जागकर रखा। प्रतिदिन 12 से 15 हजार लोगों का भंडारा स्वरूप प्रसाद पेट भरने का कार्य किया। बड़े बड़े साधु संत महात्मा नागा साधु का यज्ञ भूमि में तपस्या पूजन ओर हाथ धुलाने का कार्य कृषि विज्ञान केंद्र की खेती योग्य भूमि में हुआ। वैदिक मंत्रोचारण ओर साधु संत महात्मा नागा साधु के आगमन ओर उनके पांव रखने मात्र से क्षेत्र पूरी तरह से पवित्र शुद्ध हो गया। देर रात्रि तक पुरोहित साधु संत महात्मा नागा साधु सब अपने अपने गंतव्य को रवाना हो चुके है। कल देर शाम भागलपुर TNB कॉलेज के दर्जनों छात्रों ओर उनके शिक्षक ने भी इस यज्ञ भूमि में आकर अपना सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

Post a Comment

أحدث أقدم
Bol Jharkhand News
Bol Jharkhand News