Top News

दिल्ली से बरहरवा रेलवे स्टेशन पहुँचे रेलवे बोर्ड के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर,सुरक्षा व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण।

 



संवादाता

बरहरवा:-राजधानी दिल्ली से रेलवे बोर्ड के एग्जीक्यूटिव डिरेक्टर मुकुल कुमार साहेबगंज जिले के बरहरवा रेलवे स्टेशन पहुँचे।एवं विभिन्न समस्याओं व समाधान को लेकर  विस्तृत जानकारी लेते हुए समीक्षा की,वहीं  मालदा रेल मंडल  अंतर्गत बरहरवा रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण की शुरुआत बरहरवा रेलवे साइडिंग स्थित रैक लोडिंग स्थल से हुई. यहां उन्होंने रैक लोडिंग की पूरी प्रक्रिया का जायजा लिया और साइडिंग में माल लोडिंग से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी उपस्थित  रेलवे अधिकारियों से ली.

 

 निरीक्षण के दौरान एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ने कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों, कर्मचारियों की सुरक्षा, रैक लोडिंग की प्रक्रिया, परिचालन व्यवस्था और साइडिंग की आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया. उन्होंने संबंधित रेल अधिकारियों से रैक लोडिंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली.इसके बाद उन्होंने बरहरवा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया.प्लेटफॉर्म व यात्री सुविधाओं की जानकारी ली वहीं स्टेशन परिसर की साफ-सफाई, प्लेटफॉर्म, पेयजल, रोशनी, बैठने की व्यवस्था, यात्री आवागमन और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. उन्होंने स्टेशन पर यात्रियों को उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं की जानकारी लेते हुए स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने पर विशेष जोर दिया.

उन्होंने पैनल रूम, टिकट बुकिंग कार्यालय, वाणिज्य विभाग से संबंधित कार्यालय समेत अन्य स्थानों का भी निरीक्षण किया. इस दौरान संबंधित कर्मचारियों से उनके कार्यों और स्टेशन के दैनिक परिचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली.

यात्री सुरक्षा पर विशेष जोर

निरीक्षण के दौरान रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था भी एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के निरीक्षण का महत्वपूर्ण हिस्सा रही. उन्होंने यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े इंतजामों की जानकारी अधिकारियों से ली और आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा करते हुए दिशा निर्देश दिए।

मौके पर स्टेशन सुपरिटेंडेंट निरंजन भगत, आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार समेत रेलवे के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहें.

Post a Comment

أحدث أقدم
Bol Jharkhand News
Bol Jharkhand News