Top News

यात्री ट्रेनों को रोक कर मालगाड़ी आगे बढ़ाने का आदेश किसका? टाटानगर में लेटलतीफी पर बढ़ रहा आक्रोश



जमशेदपुर में रेल यात्री संघर्ष समिति ने टाटानगर जंक्शन पर ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ आंदोलन तेज करने का फैसला किया है। यात्री ट्रेनों को रोककर मालगाड़ियों को प्राथमिकता देने के आदेश पर सवाल उठाया।



जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। टाटानगर रेलवे जंक्शन पर ट्रेनों की लेटलतीफी को लेकर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसके साथ ही चक्रधरपुर मंडल के डीआरएम से यह पूछा जाएगा कि चक्रधरपुर रेल मंडल में यात्री ट्रेनों को रोक कर मालगाड़ी को आगे बढ़ाने का आदेश किसका है?


अगर डीआरएम ने खुद तय किया है तो वह बताएं। अगर रेल महाप्रबंधक ने तय किया हो तो वह बताएं। यह फैसला आज जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के बिष्टुपुर स्थित कार्यालय में रेल यात्री संघर्ष समिति की आयोजित बैठक में लिया गया।

Post a Comment

أحدث أقدم
Bol Jharkhand News
Bol Jharkhand News