Top News

पूर्व विधायक अकिल अख्तर ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले परिजनों से की मुलाकात, हरसंभव सहायता का दिया भरोसा।

 

पीड़ित परिवार को सम्वेदना व्यक्त करते पूर्व विधायक 

संवादाता

बरहरवा:-एआईएमआईएम पार्टी के वरिष्ठ नेता सह पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अकिल अख्तर ने रविवार देर शाम बरहरवा प्रखंड क्षेत्र के मिर्जापुर पंचायत अंतर्गत साहेबडांगा गांव पहुंचकर सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले परिवार के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने शोकाकुल परिवारों को सांत्वना देते हुए हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

दरअसल बीते सप्ताह बरहरवा थाना क्षेत्र के बरारी पंचायत भवन के पास एक अनियंत्रित ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच भीषण टक्कर हो गई थी। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्य आएशा बीबी, रुली खातून और इस्माइल शेख की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। इस हृदयविदारक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त हो गया था।

पूर्व विधायक अकिल अख्तर ने बताया कि दुर्घटना के समय वे क्षेत्र से बाहर थे, इसलिए घटना के तुरंत बाद पीड़ित परिवार से नहीं मिल सके। क्षेत्र लौटने के बाद उन्होंने शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात कर उनका दुख साझा किया और भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में वे हरसंभव सहयोग के लिए उनके साथ खड़े हैं।


पूर्व विधायक अकिल अख्तर ने दिवंगत आत्माओं की मगफिरत के लिए की दुआ

मुलाकात के दौरान पूर्व विधायक ने शोकाकुल परिवार को हिम्मत बंधाई और दिवंगत आत्माओं की मगफिरत के लिए दुआ की। उन्होंने कहा की अल्लाह तआला मरहूमीन को जन्नतुल फिरदौस में आला मुकाम अता फरमाए और परिवार को यह असहनीय दुख बर्दाश्त करने का सब्र अता करे।

उक्त मौके पर बरहरवा प्रखंड के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अंसार अली उर्फ मिंटू, मालेक अख्तर, नेश मोहम्मद, सैवान शेख, साहबुल शेख , शाहरुख शेख सहित एआईएमआईएम पार्टी के कई स्थानीय कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद थे।

Post a Comment

أحدث أقدم
Bol Jharkhand News
Bol Jharkhand News