संवादाता
बरहरवा:-आरपीएफ द्वारा प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर बरहरवा आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार नेतृत्व में एएसआई सुरेश पासवान, कांस्टेबल अनिल कुमार साह एवं कांस्टेबल रमेश यादव की टीम द्वारा बरहरवा रेलवे स्टेशन पर विशेष तलाशी अभियान चलाया गया। ट्रेन संख्या 13023 (हावड़ा–गया एक्सप्रेस) के बरहरवा स्टेशन पर आगमन के उपरांत, ट्रेन एस्कॉर्ट पार्टी एएसआई प्रसेनजीत दास (साहिबगंज) एवं कांस्टेबल प्रवीण कुमार राय के साथ बरहरवा से तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन के मध्य स्लीपर कोच एस-2 एवं एस-3 की संयुक्त रूप से जांच की गई।
जांच के दौरान स्लीपर कोच एस-3 के शौचालय की छत के ऊपर लगे प्लाईवुड पैनल को स्क्रूड्राइवर की सहायता से खोलने पर उसके अंदर बने गुप्त स्थान से 500 मि.ली. के 40 (चालीस) बडवाइज़र मैग्नम बीयर कैन बरामद किए गए। बरामद बीयर की अनुमानित कुल कीमत ₹6,000/- है।
बरामद बीयर कैनों को तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन पर उतारकर स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में विधिवत जप्त किया गया तथा सुरक्षित रूप से सड़क मार्ग से आरपीएफ पोस्ट बरहरवा लाया गया।
घटना की सूचना तत्काल उत्पाद विभाग, साहिबगंज को दी गई तथा बरामद बीयर को झारखंड उत्पाद अधिनियम एवं अन्य लागू विधिक प्रावधानों के तहत आवश्यक कार्रवाई हेतु उत्पाद विभाग को सुपुर्द किया जा रहा है।हालांकि इस तस्करी रैकेट में कौन कौन शामिल है इसका पता नहीं लग पाया है ,मामले की जाँच जारी है।


إرسال تعليق