सन्नी भगत,ब्यूरो रिपोर्ट
बरहरवा:-रविवार की बरहरवा थाना क्षेत्र में स्थानीय ग्रामीण और पुलिस की आपसी समव्यय से नशे के कारोबार करने वाले पर कड़ा प्रहार हुआ है।जिससे नशे कारोबारियों में हड़कम्प मच गई है।
ब्राउन शुगर (स्मैक) डिलीवरी करने गए पैडलर को ग्रमीणों ने दबोचा,किया पुलिस हवाले
रविवार की शाम बरहरवा थाना क्षेत्र के झिकटिया काली मंदिर के समीप रहने वाले शिवा कुमार 22 (वर्ष)पिता-स्व अशोक कुमार महतो ब्रॉउन शुगर बेचने के लिए झिकटिया चौक पहुँचा था ,चौक पर मौजूद ग्रमीणों को शक हुआ तो उसको पकड़ा गया और कड़ाई पूछताछ किया गया ,तो उसने बताया किसी युवक ने उसे फोन करके खरीदने के लिए बुलाया था जिससे ब्रॉउन शुगर डिलीवरी करने आया था।तत्पश्चात ग्रमीणों ने तुरंत बरहरवा थाना प्रभारी रूपेश कुमार को फोन कर मामले की जानकारी दी।
पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए वरीय पदाधिकरियों के निर्देश पर गश्ती दल में मौजूद पु.अ. नि. अनिल कुमार यादव को सूचना का सत्यापन कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए,निर्देशानुसार एएसआई अनिल कुमार यादव दल बल के साथ झिकटिया चौक पहुँचे ,जहाँ मौके पर धराये युवक शिवा कुमार महतो की तलाशी ली गई ,तलाशी के दौरान उसके हाफ पैंट से खैनी के पैकेट से 18 पीस छोटी छोटी पुड़िया बरामद हुई,मौके पर पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि ये स्मैक की पुड़िया है एक छोटी पुड़िया 250- से 300 रुपये में बेचता है। जिसके बाद पुलिस ने उसे NDPS ACT 1985 की धारा 17(b)/ 21(b) के तहत आरोपित करते हुए मौके से गिफ्तार कर लिया,साथ ही प्रतिबंधित स्मैक मादक पदार्थ के इस कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों की तलाशी जारी है।
वहीँ मामले को लेकर बरहरवा थाना कांड संख्या 258/26 दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है ,पुलिस विभिन्न बिन्दुओं पर मामले को गंभीरता से लेते हुए इस कारोबार की कड़ी कहाँ तक जुड़ी है पडताल में जुट गई है।
बरहरवा और पतना के विभिन्न क्षेत्रों में घूम घुमकर करता था ब्रॉउन शुगर की बिक्री
ग्रमीणों के अनुसार शिवा महतो और उसके कुछ और साथी बरहरवा नगर पंचायत व पतना के जैसे पतना चौक ,झिकटिया बिंदुधाम,कुशवाहा टोला,दिघी,रतनपुर,केंदुआ,झुमरबाद,आमदण्डा पहाड़,अम्बेरी विभिन्न क्षेत्रों में घूम घूम कर ब्रॉउन शुगर की बिक्री धड़ल्ले से करता था ,जिसको लेकर ग्रमीणों द्वारा कई बार चेतावनी भी दी गई थी ,इसके पकड़े जाने के बाद उसके साथी फरार है।


إرسال تعليق