-हादसे में कई लोग घायल ,दर्जनो वाहन क्षतिग्रस्त
संवादाता
पतना:-रांगा थाना क्षेत्र के केंदुआ बिशनपुर चौक में बुधवार की शाम को अचानक नशे में धुत्त चालक ने काले रंग की स्कोर्पियो पंजीकरण संख्या JH 15A 05288 से सड़क किनारे खड़े लोगों व वाहनों को तेज रफ्तार में रौंद दिया।
इस हादसे में बिशनपुर निवासी 79 वर्षीय मौलवी महासेन, 56 वर्षीय मोहम्मद मन्नान अली सहित कई राहगीर और दुकानदार घायल हो गए। जिसमें एक कि कमर टूटने और एक के पैर टूटने की आशंका जताई गई है।साथ ही दर्जन भर बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गईं। लोगों ने रोकने का प्रयास किया परन्तु चालक तेज रफ्तार में भागने लगे।
आक्रोशित करीब लगभग 10 से 20 लोगों ने स्कार्पियो का पीछा किया। ग्रमीणों को पीछा करते देख चालक और तेज गति से भागने लगा।इस दौरान पतना चौक के पास चाय दुकान के समीप भी आधा दर्जन बाइक और लोगों को टक्कर मार दी। परंतु पतना चौक में जाम होने के कारण चालक भाग नहीं सका और धर दबोचा गया।जहाँ लोगों ने नशे में धुत्त वाहन चालक की जमकर धुनाई कर दी।
वाहन चालक की पहचान उधवा निवासी सुमन दास पिता-डॉ भरत दास के रूप में हुई है,जो फिलहाल घायल बताया जा रहा है।मिली जानकारी के अनुसार वाहन हिरणपुर की ओर से बरहरवा की ओर आ रही थी जिस दौरान जगह जगह कई बार घटना को अंजाम दे चुका है।मामले की जानकारी मिलते ही रांगा थाना पुलिस मौके पर पहुँचकर वाहन को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर रही है।



إرسال تعليق