Top News

मंगल दिवस पर जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़, विधायक प्रतिनिधि बरकत खान ने सुनीं समस्याए!

 


संवादाता

बरहरवा:- मंगल दिवस के अवसर पर बरहरवा प्रखंड मुख्यालय परिसर में स्थित विधायक कक्ष में जनता दरबार का आयोजन प्रत्येक मंगलवार की भाँति किया गया। इसमें शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं विधायक प्रतिनिधि बरकत खान के समक्ष रखीं,ग्रामीणों ने आवास, पेंशन, बिजली विभाग,राशन कार्ड,जाति, आय एवं निवास प्रमाणपत्र, जन्म प्रमाणपत्र तथा SIR से संबंधित समस्याओं के अलावा अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें एवं समस्याएं रखीं।


विधायक प्रतिनिधि बरकत खान ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर समस्याओं के शीघ्र निष्पादन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए मामलों को अग्रसारित किया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।


जनता दरबार में अपनी समस्याओं के समाधान की पहल होने से ग्रामीणों एवं आम लोगों में संतोष देखा गया। लोगों ने जनसमस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए पहल करने पर विधायक प्रतिनिधि के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

मौके पर प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू, रबीउल इस्लाम, नेहाल अख्तर, हीरालाल साहा, आफताब आलम सहित कांग्रेस के कई कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Post a Comment

أحدث أقدم
Bol Jharkhand News
Bol Jharkhand News