◆ मौके से पाँच लाख से अधिक नगद,ब्रॉउन शुगर,मेटेरियल व केमिकल बरामद
सन्नी भगत,ब्यूरो रिपोर्ट
बरहरवा:-साहिबगंज जिला पुलिस को अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। बरहरवा थाना क्षेत्र के महाराजपुर स्थित मुगलपाड़ा में एक मकान के अंदर ब्राउन शुगर से हेरोइन बनाने एवं विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के अवैध कारोबार का पुलिस ने खुलासा किया है.12 अक्तूबर पुलिस टीम द्वारा दल बल के साथ औचक छापेमारी में पांच लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया. जिस दौरान पुलिस ने मकान से 608 ग्राम ब्राउन शुगर, 5,93,900 रुपये नकद, 15.877 किलोग्राम केमिकल और हेरोइन निर्माण में इस्तेमाल होने की आशंका वाले पदार्थ व उपकरण बरामद किये गये. पुलिस ने दो मोटरसाइकिल और एक हुंडई कार भी जब्त की है।
मंगलवार को बरहरवा थाना कार्यालय में बरहरवा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल और राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया की पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि महाराजपुर के मुगलपाड़ा स्थित एक मकान में पश्चिम बंगाल के कालियाचक के कुछ लोग केमिकल का इस्तेमाल कर ब्राउन शुगर से हेरोइन बनाने और उसकी खरीद-बिक्री का अवैध कारोबार कर रहे हैं.जिसके बाद पुलिस हरकत में आई एवं
सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए बरहरवा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल तथा राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी के संयुक्त नेतृत्व में छापेमारी दल गठित किया गया.12 अक्तूबर को टीम ने मोगलपडा महाराजपुर स्थित चिह्नित मकान की घेराबंदी कर छापेमारी की.
- इस दौरान पुलिस को मौके पांच व्यक्ति संदिग्ध स्थिति में मिले. पुलिस को देखकर सभी मकान के पिछले दरवाजे से भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन छापेमारी दल ने उन्हें पकड़ लिया. इसके बाद मकान की तलाशी ली गयी, तलाशी के दौरान ब्राउन शुगर, केमिकल और हेरोइन बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों समेत कई सामान बरामद किये गये!मौके से छापेमारी के दौरान हिरासत में लिए गए पांच आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया सभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की गई ,पुलिसिया पूछताछ में आरोपियों की पहचान हजीकुल शेख (41वर्ष), अख्तर आलम (26वर्ष), शजहान शेख (25वर्ष), साहनवाज आलम (19वर्ष) सभी कालियाचक थाना क्षेत्र के इमामजागीर गाँव के निवासी के रूप में हुई है !वहीं अमिरूल शेख (45वर्ष ) शेरसाई गाँव के निवासी के रूप में हुई है.बरामद सामान के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपीयों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया.तत्पश्चात पूछताछ में उन्होंने इसमाईल शेख, पिता दुरुल शेख, निवासी इमामजागीर, थाना कालियाचक, जिला मालदा का नाम बताया. पुलिस के मुताबिक, इसमाईल शेख ब्राउन शुगर से हेरोइन बनाने का काम करता है. मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है.
छापेमारी में नकदी,निर्माण सामग्रियां केमिकल और वाहनों समेत अन्य सामान जब्त
पुलिस ने छापेमारी के दौरान 608 ग्राम ब्राउन शुगर, 5 लाख 93 हजार 900 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन, 15.877 किलोग्राम केमिकल, 500 मिलीलीटर की 13 बोतल एसीटल क्लोराइड, तीन इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, एक जेनरेटर, एक सीलिंग मशीन, एक एक्सटेंशन मशीन और 1.4 किलोग्राम पैकेजिंग सामग्री बरामद की है साथ ही दो मोटरसाइकिल और एक हुंडई कार भी जब्त की गयी है।
गिरफ्तार पांचों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
मौके से गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले में बरहरवा थाना कांड संख्या 259/26, दिनांक 12 अक्तूबर 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 111(2)(b), 111(3) तथा एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(c), 25, 27A, 27B और 29 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज अग्रेषित कार्यवाही की जा रही है.वहीं पुलिस मामले की छानबीन कर इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।.
छापेमारी दल में बरहरवा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल, राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी, राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज, बरहरवा थाना के पुलिस अवर निरीक्षक सुदामा सिंह, राधानगर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक संग्राम सिंह सोय, हवलदार दिनेश हेम्ब्रम, आरक्षी राजीव कुमार, दीपक कुमार, हवलदार शशि भूषण सिंह और बरहरवा थाना के आरक्षी अरविंद रविदास शामिल थे.


إرسال تعليق