Top News

गिरिडीह पुलिस ने गुप्त सूचना पर भारी संख्या में विस्फोटक सामग्री किया बरामद।

 

बरामद बिस्फोटक सामग्री

संवादाता

गिरिडीह:-दिनांक 21/04/2026 की रात्रि में पुलिस अधीक्षक महोदय, गिरिडीह डॉ० बिमल कुमार तथा CRPF 154 बटालिन के कमांडेन्ट सुनील दत्त त्रिपाठी को गुप्त सूचना के बाद पारसनाथ के पहाडी क्षेत्र कानीडीह चतरो जोकाई नाला के पास, विगत दिनों में हजारिबाग जिले में पुलिस की उग्रवादियों के साथ मुठभेड हुई थी जिसमें चार उग्रवादी न्यूट्रालाईज हुये साथी गण द्वारा विध्वंसक घटना को अंजाम देने हेतु विस्फोटक सामग्री एवं हथियार छुपाकर रखा गया है। 

सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु कमांडेन्ट 154 बटालियन CRPF श्री सुनील दत्त त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह श्री डॉ० बिमल कुमार द्वारा संयुक्त रुप से अपर पुलिस अधीक्षक (अभि०) श्री सुरजीत कुमार, डिप्टी कमांडेन्ट CRPF 154 बटालियन अमित कुमार झा एवं थाना प्रभारी, खुखरा रविन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में CRPF Q.A.T. एवं जिला पुलिस बल की संयुक्त टीम गठित कर पारसनाथ के पहाडी क्षेत्र कानीडीह चतरो जोकाई नाला के पास संयुक्त रुप से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सर्च ऑपरेशन के दौरान जोकाई नाला के पास से 64 बंडल कोडेक्स वायर की बरामदगी की गई l

Post a Comment

और नया पुराने
Bol Jharkhand News
Bol Jharkhand News