◆सैकड़ो ग्रमीणों ने रांगा थाना व अंचलाधिकारी को की लिखित शिकायत
![]() |
| बिंदुधाम दुर्गा मंदिर |
संवादाता
पतना:- प्रखंड के झिकटिया बिंदुधाम से एक अनोखा मामला प्रकाश में आया है,जो सामाजिक और धार्मिक दृष्टिकोण से लोगों की आस्था पर सीधा प्रहार है।दरअसल मामला यह है कि बिंदुधाम मंदिर के प्रवेश द्वार के समीप स्थित दुर्गा मंदिर जो वर्षों से अर्धनिर्मित स्थित में हैं,सालो से यहाँ हर वर्ष दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाई जाती है दुर्गा मंदिर कमिटी द्वारा लाखो रुपये का चंदा भी संग्रह किया जाता है परंतु दुर्गा पूजा के बाद कमिटी के लोग गहरी नींद में सो जाते है,मंदिर में न ही छत है न ही दीवार।चंदे की राशि का कोई लेखा जोखा नहीं,और न ही वर्षो से इस मंदिर में एक ईंट तक जोड़ी गई है,
माता रानी के इस अधूरे और खुले पड़े मंदिर प्रांगण में पशु- पक्षियों द्वारा मल-मूत्र कर गंदगी फैलाने से स्थानीय ग्रमीण काफी नाराजगी जता रहे थे। ग्रमीणों को उम्मीद थी कि मंदिर का निर्माण कार्य जल्द सम्पन्न किया जाएगा परन्तु वर्षो बीतने के बाद भी कुछ नहीं होने के बाद झिकटिया के ग्रामीण समाजसेवी दिनेश कर्मकार से अधूरे पड़े दुर्गा मंदिर का निर्माण करवाने का आग्रह किया।जिसके बाद समाजसेवी दिनेश कर्मकार ने ग्रमीणों से कहा कि जल्द से मंदिर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों के आग्रह के बाद समाजसेवी दिनेश कर्मकार दुर्गा मंदिर पहुँचकर मंदिर का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य के लिए ईंट इत्यादि की व्यवस्था कर दुर्गा मंदिर प्रांगण में गिराने का काम किया।
परन्तु किसे पता था कि सामाजिक जनप्रतिनिधि के परिवार ही धर्मविरोधी कार्यशैली कर लोगों की आस्था को ठेस पहुँचायेंगे।
(15 जून) सोमवार को जैसे ही मंदिर का कार्य शुरू करने की प्रकिया शुरू होने ही वाली थी कि झिकटिया के एक ही परिवार के सदस्यगण मंदिर निर्माण कार्य में रोक लगा दिया।जिससे ग्रामीणों की आस्था को ठेस तो पहुँची ही साथ ही लोग आश्चर्यचकित भी हुए की एक जनप्रतिनिधि ( मुखिया )के परिवार के द्वारा धार्मिक और सामाजिक कार्य बाधा डालना समझ के परे है।
हलाँकि स्थानीय मामले को लेकर सैकडो ग्रमीणों ने रांगा थाना एवं पतना अंचलाधिकारी को लिखित आवेदन देते हुए तलामय टुडु पति-स्व.चांदु सोरेन ,जय सोरेन पिता-स्व.चांदु सोरेन एवं पार्वती सोरेन पिता-स्व चांदु सोरेन सभी साकिन-झिकटिया थाना-रांगा के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्यवाही करने की माँग की है।


एक टिप्पणी भेजें