Top News

पतना के छोटा रांगा में ग्राम प्रधान के खिलाफ ग्रमीणों ने खोला मोर्चा,प्रधान को हटाने की मांग।

 


छोटा रांगा के ग्राम प्रधान पर भूमि विवादों के निपटारे के बदले जमीन लेने का आरोप




छोटा रांगा में बैठक में ग्रामीणगण 

संवाददाता 

पतना:-प्रखंड के छोटा रांगा में इन दिनों स्थानीय ग्रामीणों के बीच एक तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है,जिसका मुख्य कारण गांव में होने वाली किसी भी प्रकार के भूमि विवाद इत्यादि को लेकर है,ग्रमीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान सुनील मुर्मू द्वारा विवादों का निपटारा सामाजिक तौर पर वास्तु स्थिति को देखते हुए नहीं किया जा रहा है ,

बल्कि दो पक्षों में विवाद होने पर जिस पक्ष द्वारा ग्राम प्रधान सुनील टुडू को जमीन में हिस्सेदारी दी जाएगी या जमीन का कोई अंश दिया जाएगा फैसला उसी पक्ष या हित में किया जाता है,जो एक गंभीर और गैरकानूनी गतिविधियों की ओर इशारा करती है।


ग्रमीणों ने की सामाजिक बैठक,ग्राम प्रधान का किया विरोध

ग्रामीणों ने रविवार को ग्राम प्रधान के इस प्रकार के गतिविधयों को लेकर सामाजिक बैठक की ,जिस बैठक में छोटा रांगा के प्रधान सुनील मुर्मू पर स्थानीय ग्रमीणों ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि प्रधान किसी भी प्रकार के विवाद के निपटारे ,जाति आय निवास या अन्य कागजी हस्ताक्षर या कार्यों के लिए किसी न किसी प्रकार की मांग करते है कागजो पर हस्ताक्षर करने से कतराते है जिससे ग्रामीणों को काफी समस्याओं का सामाना करना पड़ता है ।

विवादित जमीन के निपटारे के बदले प्रधान ने दो जगह ली चार कट्ठा जमीन,घर बनाने की भी तैयारी:-ग्रामीण

ग्रमीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान सुनील मुर्मू कुछ दिनों पूर्व दो जगह विवादित जमीन के निपटारा कराने के बदले में दो जगह 4 कट्टा जमीन भी लिया है ,जिस पक्ष ने जमीन दी उस पक्ष के हित में फैसला किया गया।और अब उस जमीन पर ग्राम प्रधान घर बनाने की भी तैयारी कर रहे है।जिसकी जाँच होने पर सारी चीजें साफ हो जाएगी।

सैकड़ो आक्रोशित ग्रमीणों ने छोटा रांगा के ग्राम प्रधान का जमकर विरोध किया और बैठक से बाहर किया और ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान को पद से हटाने की मांग करते हुए नावबाजी की।ग्रमीणों ने कहा कि अगर प्रधान के भ्र्ष्टाचारी रवैये के खिलाफ कार्यवाही नहीं हुई तो ग्रामीण आगे सड़क पर आंदोलन करने पर मजबूर होंगे!मौके पर संजय टुडू,बबलू पावरिया,दुर्गा कर्मकार,अनिल कर्मकार,मिल्टन टुडू,मंगल मुर्मू ,अजय कर्मकार,रवि मुर्मू,बरसा कर्मकार,बलराम कर्मकार,बादल कर्मकार,लखन मुर्मू,लखीचंद कर्मकार,बाबुधन कर्मकार,सूरज कर्मकार,सूरज कर्मकार सहित अन्य उपस्थित थे।

ग्राम प्रधान सुनील मुर्मू ने आरोप को बताया निराधार और बेबुनियाद

मामले को लेकर ग्राम प्रधान सुनील मुर्मू ने कहा कि ग्रमीणों द्वारा लगाए गए सारे आरोप बेबुनियाद और निराधार है।

Post a Comment

और नया पुराने
Bol Jharkhand News
Bol Jharkhand News