झामुमो की विचारधारा से प्रेरित होकर कई वार्ड पार्षद ने थामा झामुमो का दामन !
![]() |
| बैठक को सम्बोधित करते जिलाध्यक्ष |
सन्नी कु.भगत,ब्यूरो रिपोर्ट
बरहरवा:-झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी के निर्देशानुसार शुक्रवार कों बरहरवा नगर पंचायत के कुशवाहा टोला स्थित आर बी प्लेस बरहरवा में झामुमो नगर कमेटी की एक बैठक की गई. जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष धर्मवीर कुमार महतो ने किया. बैठक मे मुख्य रूप से एसआईआर व बीएलए प्रशिक्षण एवं बुथ कमेटी कों लेकर चर्चा किया गया. मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिला अध्यक्ष अरुण सिंह, युवा जिला अध्यक्ष संजय गोस्वामी, जिला उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि संजीव सामु, जिला सचिव सुरेश टुडू, केंद्रीय समिति सदस्य बबलू मिश्रा, शक्तिनाथ अमन सहित अन्य उपस्थित थे. इस दौरान मंच का संचालन करते हुए झामुमो जिला उपाध्यक्ष संजीव सामू हेंब्रम ने वार्ड बार सभी बीएलए की उपस्थिति देखी व कई दिशा निर्देश दिया. झामुमो युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय गोस्वामी ने कहा की हमलोगो कों संगठन कों और भी मजबूत करने की जरुरत हैं. उन्होंने कहा की हर हाल मे नगर पंचायत क्षेत्र के सभी 14 वार्ड मे 14 मई तक बूथ कमिटी का गठन कर इसकी सूची जिला कमिटी कों सौपे. उन्होंने बूथ कमिटी मे महिलाओं कों भी चयन करें चुकी महिलाओं की समाज मे महत्वपूर्ण भूमिका रहती हैं. बूथ कमिटी गठन के लिये सभी वार्ड के लिये पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया जिसमे शक्तिनाथ अमन, धर्मवीर कुमार महतो, मो इक़बाल व बप्पन कुमार एवं नीलकंठ साहा,कों शामिल किया गया. बैठक के दौरान सरकार की कार्यशैली से प्रेरित होकर शक्ति नाथ अमन के नेतृत्व में नगर पंचायत क्षेत्र के एक वार्ड पार्षद सहित कई वार्ड पार्षद के प्रतिनिधियों ने झामुमो पार्टी का दमन थामा. जिला अध्यक्ष अरुण सिंह ने पार्टी का गमछा ओड़ाकर स्वागत किया. जिसमें जितेंद्र स्वर्णकार, बम बम महतो, धर्मेंद्र कुमार साह, शकील परवेज, शामिल है! बैठक में झामुमो मो0 इकबाल हुसैन, शाबाश महतो, जहरूल शेख, बपन कुमार, शिवकुमार कुशवाहा, कमलजीत शर्मा, वरुण कुमार मंडल, गुलजार शेख, दिलीप कुमार शाह, सुशील सेन, उज्जवल दास,अमन शर्मा, नीरज महतो, जीवन सेन, आसिफ इकबाल, सरवन कुमार, आदित्य कुमार, छोटू कुशवाहा, सहीत सैकड़ो झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे!


एक टिप्पणी भेजें