Top News

लोन की बकाया राशि लेने पहुँचे माइक्रो फाइनेन्सकर्मी पर धारदार हथियार से हमला,गंभीर रुप से घायल ।




ब्यूरो रिपोर्ट:-सन्नी कु. भगत

पतना:-रांगा थाना क्षेत्र के केंदुआ विशनपुर गाँव में महिला समूह से लिये गया ग्रुप लोन की बकाया राशि मांगने पहुँचे सेव माइक्रो फाइनेंस के रतनपुर स्थित शाखा के प्रबंधक मो.गुलफराज को धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला प्रकाश में आया है।हलाँकि मो.गुलफराज पिता-मो.साहुल गोड्डा जिला के खुट हरि के निवासी है ,जो बरहरवा में सेव माइक्रो फाइनेन्स कंपनी में शाखा प्रबंधक के रूप में कार्यरत है।मामले को लेकर घायल प्रबंधक गुलफराज पिता-मो साहुल ने बताया की केंदुआ बिशनपुर गांव निवासी बीना देवी पति नयन रजक ने सेव माइक्रो फाइनेन्स कम्पनी से ₹50000 रुपए (पचास हजार रुपये) का लोन हमारी शाखा के माध्यम से लिया था जिस लोन की किस्त हर महीने जमा करनी पड़ती है कुछ  दिन लोन की किस्त जमा करने के बाद अचानक से किस्त जमा करना बंद कर दी लगभग 6-7 महीने बीत जाने के बाद हमारे शाखा में ऑडिट टीम आई हुई थी जो शाखा द्वारा लेनदेन की लेखा-जोखा की जांच कर रही थी इसी क्रम में जिन-जिन महिलाओं के लोन में ओ.डी लगे हुए थे उनसे पैसे की रिकवरी करने के निर्देश दिए गए थे।जिसमें बिना देवी का भी नाम था ,बुधवार को शाखा प्रबंधक गुलफराज एरिया मैनेजर समरेश सिंह एवं ऑडिट डिपार्टमेंट से विश्वजीत राय तीनो सुबह लगभग 9:30 बजे बिना देवी के घर केंदुआ पहुँचा ,और बिना देवी से बकाया राशि 26693/- रुपये चुकाने की बात कहीं उसी समय बिना देवी के पति नयन रजक और पुत्र श्रीनाथ रजक अभद्रता से गाली गलौज करने लगा और धमकी देने लगा कोई पैसे नहीं मिलेगा पैसा माँगने मत आना नहीं तो मार देंगे समझाने पर घर के अंदर से हमला करने की मंशा से  तलवार नुमा धारदार हथियार लहराने लगा,तीनो सहकर्मी अफ़रातफ़री में मुड़कर भागने लगे तभी श्रीनाथ रजक  ने हथियार चलाकर हमला कर दिया जो गुलफराज के पैरों में लगा जिसके बाद भारी मात्रा में पैर से खून बहने लगा,आनन फानन में वहाँ से भागकर अस्पताल पहुँचा और 112 नम्बर पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी,इस घटना में से शाखा प्रबंधक के पैरों में गंभीर चोटें आई है बरहरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज में गहरे घाव है जिसमें 5 से 7 टाँके लगे है पैर के नस कटने की भी आशंका जताई गई है ,चिकित्सक ने बेहतर जाँच और इलाज के सुझाव दिए है।पीड़ित ने घटना को लेकर रांगा थाना में लिखित आवेदन देकर कानूनी कार्यवाही की है,वहीं मामले को लेकर रांगा थाना प्रभारी अखिलेश कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन कि जा रही है।

Post a Comment

और नया पुराने
Bol Jharkhand News
Bol Jharkhand News