सन्नी भगत,ब्यूरो रिपोर्ट
बरहरवा:- साहेबगंज जिला परिषद् योजनान्तर्गत बरहरवा प्रखंड के मधुवापाड़ा में पंचायत भवन निर्माण कार्य का उद्घाटन शुक्रवार को पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक निसात आलम के कर-कमलों द्वारा किया।
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विधायक निसात आलम के समक्ष क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को रखा। विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विषयों पर आवश्यक जानकारी देते हुए समाधान का भरोसा दिलाया।
इस दौरान SIR नोटिस के संबंध में भी ग्रामीणों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। विधायक ने बताया कि SIR प्रक्रिया के तहत किन-किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, दस्तावेज किस प्रकार तैयार करने हैं तथा उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किस तरह प्रस्तुत करना है। उन्होंने ग्रामीणों से किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रम में न पड़ने तथा आवश्यक दस्तावेजों को सही तरीके से तैयार रखने की अपील की।
विधायक ने ग्रामीणों की विभिन्न शंकाओं और सवालों को भी सुना तथा उन्हें उचित जानकारी देते हुए समस्याओं के समाधान का मार्ग बताया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में पंचायत भवन निर्माण को लेकर उत्साह देखा गया।
मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सन्नी कुमार दास, जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अशोक कुमार दास, जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल गफूर , हेमा सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी,पंचायत एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें