ब्यूरो रिपोर्ट:-सन्नी कु. भगत
बरहरवा:-मालदह रेल मंडल अंतर्गत बरहरवा रेलवे स्टेशन परिसर में रात्रि लगभग 08:40 बजे से ह्यूमन ट्रैफिकिंग,टीओपीबी तथा अन्य संबंधित अपराधों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा था जिसकी अध्यक्षता बरहरवा आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने किया,उनके निर्देशन में सहायक उपनिरीक्षक जलेश्वर कुमार दुबे, हेड कांस्टेबल कुमार प्रयलांकर एवं बाल संरक्षण मंथन, साहिबगंज की सदस्या आराधना मंडल द्वारा बरहरवा रेलवे स्टेशन पर ।जाँच अभियान के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर एफओबी के समीप 03 नाबालिग बालक संदिग्ध अवस्था में इधर-उधर घूमते हुए पाए गए।पूछताछ करने पर उन्होंने अपनी आयु क्रमशः 14, 16 एवं 12 वर्ष बताई तथा उनमें से दो नाबालिग बालकों ने अपना निवास थाना पाकुड़, जिला पाकुड़ (झारखंड) एवं एक ने थाना बरहरवा, जिला साहिबगंज (झारखंड) बताया।
आगे पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे अपने अभिभावकों से झगड़ा कर बिना बताए घर से भागकर बरहरवा रेलवे स्टेशन पहुंच गए थे तथा अपने गांव के अन्य लोगों के साथ मजदूरी करने के उद्देश्य से पटना जाने वाले थे।
इनकी गतिविधियां एवं कथन संतोषजनक नहीं पाए जाने के कारण, पिसी बरहरवा के आदेशानुसार एएसआई जलेश्वर कुमार दुबे द्वारा उक्त तीनों नाबालिग बालकों को अभिरक्षा में लिया गया तथा आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई हेतु आरपीएफ़ पोस्ट बरहरवा लाया गया।तत्पश्चात सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूर्ण कर उक्त तीनों नाबालिग बालकों को आराधना मंडल, बाल संरक्षण मंथन, साहिबगंज को अग्रेषित आवश्यक कार्रवाई हेतु सुपुर्द कर दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें