संवादाता
बरहरवा:साहेबगंज जिला खनन विभाग एक्शन मोड़ में आ चुकी है।जिसकी झलक मंगलवार को देखने को मिली।बरहरवा प्रखंड क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित ईंट भट्ठों के खिलाफ साहिबगंज जिला खनन निरीक्षक राजेश कुमार ने बरहरवा प्रखंड में संचालित कई ईंट भट्ठों का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान इलाके में दर्जनों की संख्या में चल रहे ईंट भट्ठा संचालकों के कागजात अधूरे पाए गए,जिसके बाद संबंधित संचालकों को मौके पर ही नोटिस जारी किया गया।इस दौरान जिला खनन निरीक्षक ने बरहरवा प्रखंड के मिर्जापुर,मोगलपाड़ा,मेंहदीडांगा, रामनगर, सिरासीन सहित अन्य क्षेत्रों में संचालित ईंट भट्ठों का निरीक्षण किया।इस क्रम में उन्होंने भट्ठा संचालन से संबंधित वैध कागजातों व दस्तावेजों की मांग की।लेकिन कई भट्टा चालक मौके पर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। निरीक्षण के दौरान कुल 10 ईंट भट्ठों की जांच की गई। खनन निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि विभागीय निर्देश के आलोक में ईंट भट्ठों की जांच की जा रही है। जांच के दौरान किसी भी भट्ठा संचालक के कागजात पूर्ण रूप से सही नहीं पाए गए।वहीं अधिकांश संचालकों ने बताया कि उनके दस्तावेज वर्तमान में प्रक्रिया में हैं। माइंस निरीक्षक ने कहा कि सभी ईंट भट्ठा संचालकों को नोटिस जारी कर आवश्यक कागजात शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया है।अन्यथा आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जाएगी।


एक टिप्पणी भेजें