Top News

बरहरवा आरपीएफ़ ने रेलवे स्टेशन से बिहार के दो शराब तस्करों को किया गिरफ्तार,47 लीटर अवैध शराब बरामद।

 

बरहरवा आरपीएफ़ कार्यालय 

सन्नी भगत,ब्यूरो रिपोर्ट

बरहरवा :- ट्रैन के माध्यम से बिहार राज्य के तस्करों द्वारा अवैध रूप से शराब की तस्करी का खुलाशा लगातार आरपीएफ़ द्वारा की जा रही है साथ ही गिरफ्तारी भी हो रही है फिर भी ये शिलशिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है।परंतु बरहरवा आरपीएफ़ की सतर्कता और सूझ बूझ से इन तस्करों के मंसूबे नाकाम हो रहे है,और इसी क्रम में उन्हें पुनः सफलता मिली है।

बरहरवा आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार को मिले गुप्त सूचना के आधार पर बरहरवा स्टेशन परिसर के  वेटिंग हॉल के पास से 47.160 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को आरपीएफ़ टीम ने गिरफ्तार किया हैं.

आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया गुप्त सूचना के सत्यापन के लिए छापेमारी दल का गठन किया गया जिसके बाद एएसआई जेके दुबे,मृत्युंजय कुमार, अनिल कु.साह,अजय कुमार एवं अमित धर चौधरी के साथ संयुक्त रूप से आरपीएफ़ इंस्पेक्टर संजीव कुमार के नेतृत्व में  बरहरवा स्टेशन  वेटिंग हॉल के समीप चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को पाया गया। पूछताछ करने पर वे संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके तथा टालमटोल एवं संदिग्ध व्यवहार करने लगे। उनसे उनके बैग दिखाने को कहा गया, किंतु उन्होंने बैग दिखाने से इंकार किया तथा चेकिंग टीम से बहस करने लगे। तत्पश्चात यात्रियों की उपस्थिति में उनके सामान की गहन तलाशी ली गई. दोनों व्यक्ति के साथ बैग से कुल 47.160 लीटर शराब बरामद किया गया. जिसमे ऑफिसर्स चॉइस एलीट व्हिस्की (180 मि.ली.) के, 262 पाउच बरामद किया गया. पूछताछ मे दोनों व्यक्ति ने अपना नाम परशुराम राय (उम्र-30 वर्ष), पिता-स्व. आनंदी राय, निवासी-राजौरा, थाना-मुफस्सिल, जिला-बेगूसराय (बिहार) व  विकेश ठाकुर (उम्र-39 वर्ष), पिता-अरुण ठाकुर, निवासी-खम्हार, थाना-मुफस्सिल, जिला-बेगूसराय (बिहार) का रहने वाला बताया। तत्पश्चात  बाद गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों को  जब्त विदेशी शराब,जब्ती सूची, गिरफ्तारी ज्ञापन एवं लिखित शिकायत के साथ उपनिरीक्षक  उत्पाद विभाग, साहिबगंज दीपक कश्यप को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया दिया है।

वहीं बरहरवा इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने कहा  की रेल परिसर में  किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसी गतिविधियों के नियंत्रण हेतु स्टेशन परिसर में लगातार जाँच अभियान एवं कार्यवाही जारी रहेगी।

Post a Comment

और नया पुराने
Bol Jharkhand News
Bol Jharkhand News