संवाद सूत्र
बरहरवा:- शनिवार को बरहरवा थाना क्षेत्र के हरिहरा अंतर्गत गुमानी नदी में तैरता एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में अचानक सनसनी फैल गई।खबर फैलते ही नदी किनारे आस पास के स्थानीय लोगों की भीड़ इक्कठी हो गई।महिला की पहचान नहीं हो पाई है।घटना की सूचना मिलते ही बरहरवा थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया एवं पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह ने कहा कि मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष है,प्रथम दृश्या शव को देखकर मृत्यु का कारण पता नहीं चल पा रहा है,पोस्टमार्टम के उपरांत ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो पायेगा।पुलिस सभी एंगल से मामले की तहकीकात कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें