Top News

पाकुड़ विधायक निशात आलम ने मंत्री दीपक बिरुआ से की मुलाकात,मोटेशन मे हो रही समस्याओं से कराया अवगत


मंत्री को पत्र सौंपती विधायिका निसात आलम


संवादाता
बरहरवा
:- पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक निसात आलम ने शुक्रवार को झारखंड सरकार में राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के कैबिनेट मंत्री दीपक बिरुआ से मुलाकात कर साहिबगंज जिले के बरहरवा अंचल क्षेत्र में अपील मोटेशन में हो रही तकनीकी समस्या को अवगत कराया। जानकारी के अनुसार बरहरवा अंचल में अपील मोटेशन लगभग 200 के आसपास पेंडिंग है, मोटेशन नहीं होने की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों के माध्यम से विधायक को प्राप्त हुई जिस पर विधायक ने अंचलाधिकारी तथा कर्मचारियों से बात किया तो जानकारी हुआ कि झारखंड सरकार के द्वारा जारी किया गया अंचलाधिकारी के ऑनलाइन लोगिन में अपील मोशन में शुद्धि पत्र जो मोटेशन के बाद जारी होता है उस पत्र में क्रेता एवं विक्रेता का ऑप्शन नहीं आ रहा है 

,जिस कारण जमीन खरीद बिक्री करने वाले का नाम स्पष्ट नहीं हो पा रहा है इस कारण बरहरवा आंचल में पिछले 3 महीना से अपील मोटेशन लंबित पड़ा हुआ है हालांकि रेगुलर मोशन हो रहा है लेकिन अपील मोटेशन में अंचलाधिकारी के लोगिंन की समस्या के कारण कई लोगों के मोटेशन नहीं हो रहे हैं,जिसके कारण लोगों का जरूरी काम भी नहीं हो पा रहा है पूरे मामले को लेकर विधायक निसात आलम ने कहा कि विभागीय मंत्री ने संबंधित विभाग के सचिव को तुरंत निर्देश दिया कि इस समस्या को तुरंत समाधान करें ताकि यहां के लोगों को मोटेशन में समस्या ना हो विधायक ने बताया कि मंत्री के आश्वासन के बाद विभागीय सचिव को निर्देश दिया गया है की समस्या का समाधान जल्द से कराये।उम्मीद है कि समस्या का समाधान ससमय कर लिया जाना चाहिए।

Post a Comment

और नया पुराने
Bol Jharkhand News
Bol Jharkhand News