Top News

बरहरवा स्टेशन में यात्रियों से चोरी हुए मोबाइल तीनपहाड़ स्टेशन से आरपीएफ ने 60 वर्षीय बुजुर्ग के पास से किया बरामद, गिरफ्तार

 



संवादाता 

बरहरवा:- बरहरवा रेलवे स्टेशन में सो रहे यात्रियों का मोबाईल चोरी करने वाले एक 60 वर्षीय बुजुर्ग को आरपीएफ ने जाल बिछाकर तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन के प्रतिक्षालय से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति के पास से चोरी की गई दो मोबाईल भी बरामद किया गया। इसकी जानकारी प्रेस वार्ता कर देते हुए आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि आरपीएफ टीम बरहरवा से  तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन पर गश्त एवं निगरानी ड्यूटी पर थे। गश्त के दौरान जब हमलोग तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन के प्रतीक्षालय की जांच कर रहे थे, तो वहां एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में बैठा हुआ दिखाई दिया। उक्त व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम शैलेन्द्र मंडल, उम्र 59 वर्ष, पितादृस्वर्गीय वासुदेव मंडल, निवासीदृमंडपारा, थाना एवं जिलादृगोड्डा, झारखंड बताया। वही पूछताछ के दौरान इधर-उधर की बातें कर रेंगिंग पार्टी को गुमराह करने का प्रयास करने लगा। संदेह होने पर तलाशी के दौरान उसके बैग के अंदर कपड़ेे में लिपटे हुए दो मोबाइल फोन बरामद हुए, जिनमें एक सेमसंग कंपनी का तथा दूसरा रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन था। पूछताछ करने पर उक्त व्यक्ति ने बताया कि उसने दोनों मोबाइल फोन रात्रि के समय बरहरवा रेलवे स्टेशन पर सो रहे यात्रियों से चोरी किए थे। उसने आगे बताया कि चोरी करने के बाद वह उसी रात जमालपुर सुपर ट्रेन से तीनपहाड़ आया था तथा डर के कारण स्टेशन से बाहर चला गया था। बाद में दिन में खाना खाने के पश्चात वह पुनः तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन के प्रतीक्षालय में सोने के लिए आया था। जहां आरपीएफ ने उसे पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद सहायक उपनिरीक्षक जलेश्वर कुमार दुबे द्वारा नियमानुसार जब्त किया गया और लिखित शिकायत और जब्त दोनों मोबाइल फोन के साथ उक्त गिरफ्तार व्यक्ति को जीआरपी बरहरवा को सुपुर्द कर दिया गया।



Post a Comment

और नया पुराने
Bol Jharkhand News
Bol Jharkhand News