![]() |
| आरपीएफ़ कार्यालय बरहरवा |
ब्यूरो रिपोर्ट:-सन्नी कुमार भगत
बरहरवा:-आरपीएफ़ ह्यूमन ट्रैफिकिंग के खिलाफ अपना अभियान लगातार संचालित कर रही है ,जिसमें उन्हें एक के बाद एक सफलता भी मिल रही है,आरपीएफ़ के इस पहल से सैकड़ो नाबालिक युवक युवतियां आज सुरक्षित है,जो अपने आप में एक सराहनीय कदम है।इसी क्रम में रविवार को भी बरहरवा आरपीएफ़ इंस्पेक्टर संजीव कुमार के नेतृत्व में कांस्टेबल अनिल कुमार साह हेड कांस्टेबल/नवीन यादव एवं आराधना मंडल (बाल मंथन संस्थान, बरहरवा) के साथ बरहरवा रेलवे स्टेशन पर मानव तस्करी, TOPB एवं अन्य संबंधित अपराधों के विरुद्ध छापेमारी एवं सर्च अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-1 स्थित पार्सल ऑफिस के पास 03 नाबालिग लड़कियां बिना किसी सामान के संदिग्ध अवस्था में इधर उधर घूमती दिखाई दी। पूछताछ करने पर उन्होंने अपनी उम्र-17, 15 और 14 साल बताया और बताया कि वे लोग बरहरवा,जिला– साहिबगंज (झारखंड) कि रहने वाली है।
आगे की पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे लोग समय 3:00 बजे घर में बिना किसी को बताए घर से निकली थी और बरहरवा रेलवे स्टेशन से दिल्ली जाने वाली थी जहां घरों में बच्चों की देखभाल (घरेलू कार्य) करने का कार्य करती।तीनों नाबालिक लड़कियों के अभिभावकों से फोन के माध्यम से संपर्क करने पर पता चला कि वे तीनों शाम 03:00 बजे से बिना सूचना के घर से गायब है और सभी ने अपना अपना मोबाइल फोन को स्विच ऑफ़ कर रखा है और वे लोग शाम से लड़कियों को खोज रहे है । तदोपरांत तीनों नाबालिग लड़कियों को आराधना मंडल (बाल मंथन संस्थान) के माध्यम से इंस्पेक्टर/बरहरवा द्वारा अभिरक्षा में लेकर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई हेतु आरपीएफ पोस्ट बरहरवा लाया गया।तत्पश्चात, सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत, तीनों नाबालिग लड़कियों को अग्रिम आवश्यक कार्रवाई हेतु सुश्री आराधना मंडल, बाल मंथन संस्थान बरहरवा को सुपुर्द कर दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें