◆ विधानसभा चुनाव लड़ने की चाहत के मोह में की धोखाधड़ी
बरहरवा:-झारखंड के साहेबगंज जिला अंतर्गत एसबीआइ बरहेट शाखा में हुए 5.40 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में ईडी ने आरोपित पूर्व बैंक मैनेजर मनोज कुमार की संपत्ति जब्त कर ली है। यह मामला सीबीआइ एसीबी धनबाद की ओर दर्ज किया गया था। हालांकि बाद के दिनों में इसे ईडी ने लिया और जांच के बाद अपनी कार्रवाई शुरू की है।
पूरे जांच में यह मामला सामने आया है कि विधानसभा का चुनाव लड़ने की चाहत में शाखा प्रबंधक मनोज कुमार ने यह धोखाधड़ी की। इसके लिए कुमार ने साइबर अपराधियों की भी मदद ली और ग्राहकों का मोबाइल नंबर बदलकर राशि की निकासी की। इतना ही नहीं धोखाधड़ी के इन पैसों से मनोज कुमार ने अपनी सामाजिक छवि बनाने के लिए लोगों के बीच जमकर साड़ी-धोती का वितरण भी किया था।
सीबीआइ ने की थी छापामारी और गिरफ्तारी भी
करोड़ों के इस धोखाधड़ी मामले को लेकर सीबीआइ एसीबी धनबाद की टीम ने वर्ष 2022 में छापामारी भी किया था। मनोज कुमार बरहेट में 2026-18 तक कार्यरत थे। इस दौरान बबीता कुमारी नामक महिला के नाम से संचालित सीएसपी के माध्यम से राशि की निकासी की गई थी।
छापामारी मनोज कुमार के साथ-साथ बबीता कुमारी के सीएसपी व आवाास के साथ ही पेटख्स्सा के मनोज दास, डुमरिया के मोहरम अंसारी और भागाबांध के कुर्बान अंसारी के घर छापेमारी हुई थी। वर्ष 2024 में इस मामले को लेकर सीबीआइ एसीबी धनबाद ने अपना चार्जशीट भी दाखिल किया था।
ऐसे हुआ था मामले का खुलासा
विश्वसनीय सूत्र बताते है मामले का खुलासा साइबर अपराध से संबंधित एक मामले की छानबीन के दौरान हुआ था। साइबर अपराधियों ने साहेबगंज के बरहड़वा रेल कालोनी में रहने वाले हलधर राय के खाते से करीब 11 लाख रुपये निकाल लिए थे। इसकी प्राथमिकी होने के बाद जब साइबर पुलिस ने जांच शुरू किया तो पहले बैंक मनेजर की संलिप्तता सामने आयी। इसके बाद आदिवासी पहाड़िया के किसान प्रोत्साहन राशि,किसान क्रेडिट कार्ड एवं मृत पेंशनधारी खतधारको के खाते से पैसे की अवैध निकासी करने का मामला प्रकाश में आया,जिसमें सीएसपी संचालक भी शामिल थे ।आगे जाँच वर्तमान में भी जारी है ,देखना ये है और कितने राज खुलने वाले है

एक टिप्पणी भेजें