★ ट्रेनों में चोरी मामले में महिलाएँ भी शामिल है ,ट्रेनों में सफर के दौरान रहे सतर्क और सावधान:-संजीव कुमार
![]() |
| आरपीएफ़ कार्यालय,बरहरवा |
बरहरवा:-मालदह रेल मंडल अन्तर्गत ट्रेनों में चोरी की घटनाएँ लगातार घटित हो रही थी,जिस पर बरहरवा आरपीएफ़ ने मोबाइल चोर गिरोह का भांडाफोड़ कर दिया है।दरअसल 12.04.2026 को हुई चोरी की घटना के मद्देनज़र बरहरवा आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार के नेतृत्व में पाकुड़ से भागलपुर के बीच लगातार चलाए जा रहे सघन छापामारी एवं जाँच अभियान के क्रम में एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है
दिनांक 28 अप्रैल 2026 को आरपीएफ इंस्पेक्टर बरहरवा संजीव कुमार के नेतृत्व में,आरपीएफ पोस्ट बड़हरवा से एएसआईजलेश्वर कुमार दुबे,सीटी अनिल कुमार साह, सिटी अमरेश कुमार, सिटी जय कुमार सिंह ,सिटी सतीश कुमार, सीपीडीएस टीम/मालदा के सिटी अमन कुमार मोदी,सिटी अमित कुमार यादव,सिटी जितेन्द्र कुमार राम,आरपीएफ पोस्ट मालदा की महिला कास्टेबल अर्पण कुमारी एवं काजल कुमारी के साथ तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन पर चेकिंग छापेमारी की जा रही थी समय लगभग 6:30 बजे, प्लेटफॉर्म संख्या 01 पर कल्याणचक दिशा की ओर दो पुरुष एवं दो महिलाएं संदिग्ध अवस्था में बैठे पाए गए। संदेह होने पर उनसे पूछताछ किया गया पर वे सभी कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके तथा टीम को गुमराह करने का प्रयास करने लगे और स्टेशन पर उपस्थित होने का कोई वैध प्रमाण प्रस्तुत भी नहीं कर पाए।पूछताछ के दौरान बार बार अपने ब्यानो को बदलने के कारण और इधर उधर की बातों के कारण संदेह गहराने पर इंस्पेक्टर बड़हरवा के आदेशानुसार उनकी आरपीएफ महिला स्टाफ कांस्टेबल अर्पण कुमारी एवं कांस्टेबल काजल कुमारी द्वारा जब दोनों महिलाओं
(1) चम्पा देवी (33 वर्ष) पति जोगिंद्र पासी पता 12/2433 हिल रोड मिहिजाम,थाना आम बागान ,जिला–जामताड़ा(झारखंड)एवं (2) लक्ष्मी देवी (38 वर्ष) पति सपन पासी पता 12/2433 हिल रोड मिहिजाम,थाना आम बागान ,जिला जामताड़ा(झारखंड) की तलाशी ली गई, दोनों के पास से एक एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन एवं नगद कैश क्रमशः 3700/–और 4000/–नगद राशि चोरी बरामद हुए।जो चोरी की थी साथ ही साथ जब छापामारी टीम द्वारा दोनो पुरुषों की तलाशी ली गई तो (3) जोगेन्द्र पासी (38 वर्ष) पिता स्वर्गीय नगीना पासी ,पता 12/2433 हिल रोड मिहिजाम,थाना आम बागान ,जिला जामताड़ा(झारखंड)
एवं (4) सपन पासी (40 वर्ष) पिता स्वर्गीय नगीना पासी ,पता 12/2433 हिल रोड मिहिजाम,थाना आम बागान ,जिला जामताड़ा(झारखंड) के पास से चोरी के एक एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुए।
पूछताछ में उपरोक्त सभी ने स्वीकार किया कि उपरोक्त प्राप्त चारों मोबाइल फोन व कैश चोरी के है और चोरी के मोबाइल बेचने हेतु तीनपहाड़ आए थे।आगे पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि वे ट्रेनों में यात्रियों के उतरने और चढ़ने के दौरान भीड़ भाड़ का फायदा उठा कर यात्रियों के पॉकेट एवं महिलाओं के बैग से चैन खोलकर चोरी करते थे और कुछ समय के लिए उस स्थान से दूसरे जगह चले या फिर अपने घर जामताड़ा चले जाते थे और माहौल ठीक होने पर फिर आते थे।
बरामद मोबाइल फोनो में
(1)Realme C-11 (रिच ग्रीन) – अनुमानित मूल्य ₹9000/-
(2)Redmi 8A (रॉयल ब्लू) – अनुमानित मूल्य ₹7500/-
(3)Redmi 12C (लाइट ग्रीन) – अनुमानित मूल्य ₹9500/-
(4)Oppo A83 (लाइट ब्लू) – अनुमानित मूल्य ₹9000/-
कुल अनुमानित मूल्य: ₹35,000/+7,700/- कैश=42,700/-
उपरोक्त चारों चोरी के एंड्रॉयड मोबाइल फोनो और चोरी के 7,700/ कैश को विधिवत उपस्थित गवाहों की उपस्थिति में जब्त किया गया और चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके परिजनों को गिरफ़्तारी की सूचित दी गई । आरपीएफ बड़हरवा द्वारा लिखित शिकायत के साथ चारों
गिरफ्तार अभियुक्तों एवं जप्त सामग्री (04 मोबाइल फोन एवं ₹7,700/- रूपये कैश) के साथ GRPS/बरहरवा को अग्रिम कानूनी कार्रवाई हेतु सुपुर्द किया गया।
आरपीएफ बड़हरवा की लिखित शिकायत के आधार पर GRPS बरहरवा द्वारा दिनांक 29.04.2026 को कांड संख्या -19/2026, धारा-303(2),317(2),03(5)BNS के तहत मामला दर्ज किया गया ।गिरफ्तार सभी चोरों को जेल भेजने की प्रक्रिया चल रही थी।

एक टिप्पणी भेजें