Top News

विधायक कक्ष में लगा जनता दरबार, लोगों की समस्याओं का किया गया निदान

 

विधायक कक्ष

बरहरवा:- बुधवार को बरहरवा प्रखण्ड परिसर स्थित विधायक कक्ष में जनता दरबार कांग्रेस के ज़िला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान की उपस्थिति में आयोजित की गई।हलाँकि ये जनता दरबार प्रत्येक मंगलवार को लगाई जाती है परन्तु किसी व्यक्तिगत  कारणवश बुधवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। उक्त

दरबार मे नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने जमीन से संबंधित,अबुवा आवास एवं पी एम आवास का भुगतान से संबंधित,ग्रीन राशन कार्ड बन्द हो जाने से संबंधित,पेयजल से संबंधित तथा अन्यान्य समस्या से अवगत कराया।

बरकत खान ने लोगों की समस्याओं से अवगत होकर विभागीय अधिकारियों से वार्तालाप कर कुछ समस्याओं का तत्काल निराकरण कराया तथा बाकी समस्याओं का निदान यथाशीघ्र करवाने का आग्रह किया। ज़मीन से जुड़े समस्या को लेकर बरकत खान ने विभागीय अधिकारियों से सम्पर्क कर जल्द निदान करने को कहा। इसके अलावे बिनोदपुर पंचायत के आंगनबाड़ी की सेविका से संबंधित मामला भी सहायिका के द्वारा रखा गया बरकत खान ने सुपरवाइजर को जल्द से जल्द अपने स्तर से जॉच कर मामला को निदान कराने का निर्देश दिया।

मौक़े पर जिला महासचिव मिठून कुमार मंडल, आशीष शर्मा, समुद्री बास्की सहित दर्जनों नगर एवं ग्रामीण लोग उपस्थित थें।

Post a Comment

और नया पुराने
Bol Jharkhand News
Bol Jharkhand News