![]() |
| आवेदन सौंपती फरियादी |
सन्नी भगत,ब्यूरो रिपोर्ट
बरहरवा:-बरहरवा प्रखंड परिसर में स्थित विधायक कक्ष में काँग्रेस जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान ने जनता दरबार के माध्यम से स्थानीय लोगों की जनसमस्याओं से अवगत हुए।जिसमे विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्या को लेकर प्रखंड के विभिन्न पंचायत से आए फरियादियों ने गुहार लगाई।मयूरकोला पंचायत के फुलचूवा ग्राम के लाल सुंदर घोष प्रधानमंत्री आवास का दूसरा किस्त का भुगतान नहीं मिलने से संबंधित समस्या को लेकर पधारे।श्री खान ने विभागीय पदाधिकारी से जांच कर समस्या का निदान करने को कहा। वहीं रूपसपुर पंचायत के नूराई एवं पथरिया पंचायत के निश्चिंतपुर ग्राम के ग्रामीणोंगण बिजली के ट्रांसफार्मर जल जाने की शिकायत को लेकर पहुंचे इस पर उन्होंने ग्रामीणों के आवेदन को अनुशंसा करके बिजली विभाग को सुपुर्द कर जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली बहाल कराने की बात कही। रिसोर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चांदपुर की रसोइया चाइना देवी ने विगत एक वर्ष से मानदेय ना मिलने की शिकायत पर विभागीय पदाधिकारी से वार्तालाप कर जल्द से जल्द मानदेय भुगतान कराने की बात कही। सातगाछी पंचायत अंतर्गत सातगाछी ग्राम के अब्दुल हासेन ने विकलांग पेंशन का भुगतान विगत चार महीने से नहीं होने की शिकायत की इस पर बरकत खान ने संज्ञान लेते हुए जांच करवा कर समस्या का निदान करवाया। रिसोर पंचायत के गोपालपुर ग्राम की दो महिलाएं माला देवी एवं लक्ष्मी देवी का मुख्यमंत्री राज्य वृद्धा पेंशन योजना आवेदन को अनुशंसा कर विभाग में ऑन लाइन हेतु भेजा गया।
इसके अलावे मईया सम्मान योजना अन्तर्गत पेंशन का भुगतान बन्द होने,राशन कार्ड में नाम गलत हो जाने, बिजली का मीटर जल जाने,जमीन का रसीद निर्गत नहीं होने से संबंधित शिकायत से भी लोगों ने अवगत कराया।सभी समस्याओं पर संज्ञान लेते हुए बरकत खान ने संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर मामले की जांच कर जल्द से जल्द निदान कराने को कहा।
मौके पर वार्ड पार्षद छोटेलाल रामानी, इब्राहीम शेख,सुभोजित मिश्रा, गणेश साहा सहित काफ़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें