![]() |
| रुख्सार को बधाई देती उसकी माता |
ब्यूरो रिपोर्ट-सन्नी भगत
बरहरवा:-“मेहनत की राहों में कांटे हजार होते हैं,जो ठान ले दिल से वही कामयाब होते हैं।चमकता है वही सितारा आसमान में,जो अंधेरों से लड़ने का हुनर रखते हैं।”
बरहरवा प्रखंड के इस्लामपुर की होनहार छात्रा रुखसार ने मैट्रिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला टॉपर बनकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। उनकी इस उपलब्धि ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे गांव और जिले को गर्व महसूस कराया है।
रुखसार की सफलता यह साबित करती है, कठिन परिश्रम, लगन और आत्मविश्वास के दम पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी पढ़ाई में कभी कमी नहीं आने दी और हर दिन अपने सपनों के करीब पहुंचती गईं।
रखसार ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है, जिन्होंने हर कदम पर उनका मार्गदर्शन और हौसला बढ़ाया। उनका कहना है कि वे आगे भी इसी तरह मेहनत कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करना चाहती हैं और समाज के लिए प्रेरणा बनना चाहती हैं।
आज रुखसार उन सभी छात्रों के लिए एक मिसाल बन गई हैं, जो बड़े सपने देखते हैं लेकिन परिस्थितियों से घबरा जाते हैं। उनकी कहानी यह सिखाती है कि अगर इरादे मजबूत हों तो कोई भी मुश्किल रास्ता रोक नहीं सकता।आगे उच्च शिक्षा प्राप्त कर वो सेवा भाव से देश और समाज की सेवा करना चाहती है।वो भी सामाजिक प्रतिनिधित्व के साथ।स्थानीय लोगों सहित उसके सहपाठी,शिक्षक और माता पिता ने रुखसार को बधाई देते हुए आर्शीवाद भी दिया है।

एक टिप्पणी भेजें