Top News

विधायक निसात आलम के प्रयास से पाकुड शहरकोल प्यादापुर बाईपास सड़क निर्माण में भू अर्जन की राशि कैबिनेट से स्वीकृत

पाकुड़ के लोगों को मिलेगी जाम से मुक्ति -  विधायक


            

बरहरवा:- पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में जो भी अधूरा कार्य है उसे पूरा करने को लेकर हम लोग लगातार काम कर रहे हैं उक्त बातें पाकुड विधायक निसात आलम ने कही उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख सड़क सहरकोल से प्यादापुर  बाईपास के निर्माण को लेकर भू अर्जन यूटिलिटी शिफ्टिंग वृक्षारोपण सहित अन्य के लिए 45 करोड़ 47 लाख 31 हजार रुपए की स्वीकृति झारखंड कैबिनेट से दी गई है, उक्त योजना में राशि की कमी के कारण योजना अधूरा पड़ा हुआ था जिसके लेकर विधायक  काफी प्रयासरत थे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उक्त मामले को लेकर मुलाक़ात कर राशि कि मांग कि गई थी जिसकी बाद उक्त मामला को लेकर कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव लाया गया और कैबिनेट से इसकी स्वीकृति प्रदान की गई अब इसके स्वीकृत होने से अधूरा सड़क का निर्माण कार्य पूरा होगा और हमेशा की तरह लगने वाले जाम से पाकुड शहर वासियों को मुक्ति मिलेगी विधायक ने कहा कि हमारा हमेशा से प्रयास रहा है कि पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में जो भी अधूरा काम पड़ा हुआ है उसे पूर्ण करें चौमुखी विकास करना हमारा मुख्य उद्देश्य है।

Post a Comment

और नया पुराने
Bol Jharkhand News
Bol Jharkhand News