Top News

Jharkhand BJP के पूर्व अध्यक्ष के साथ ढुलू ने की 'सत्तू पार्टी', राजपूत नहीं माफिया विरोधी होने का दिया संदेश

 

धनबाद भाजपा में आंतरिक कलह के बीच सांसद ढुलू महतो ने पूर्व सांसद पीएन सिंह से मुलाकात की। सतुआन के अवसर पर हुई इस 'सत्तू पार्टी' ने सियासी हलचल बढ़ा दी है।

मृत्युंजय पाठक, धनबाद। Dhanbad MP Dhullu Mahto Meets PN Singh भारतीय जनता पार्टी (BJP) अपनी संगठनात्मक अनुशासन और वैचारिक राजनीति के लिए जानी जाती रही है, लेकिन इन दिनों धनबाद इकाई में तस्वीर कुछ अलग नजर आ रही है। नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच बयानबाजी का स्तर गिरा है और इंटरनेट मीडिया पर इस्तेमाल हो रही भाषा ने भी पार्टी की छवि पर सवाल खड़े किए हैं।




इसी पृष्ठभूमि में मंगलवार को धनबाद की सियासत में एक अहम घटनाक्रम सामने आया, जब वर्तमान सांसद ढुलू महतो पूर्व सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पीएन सिंह के आवास पर पहुंचे। सतुआन के मौके पर हुई इस मुलाकात ने धनबाद से लेकर रांची तक सियासी चर्चाओं को तेज कर दिया है।

Post a Comment

और नया पुराने
Bol Jharkhand News
Bol Jharkhand News