एएसआई हेमंत यादव
संवादाता
बरहरवा : कोटालपोखर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक अजीब मामला प्रकाश में आया, जिस बारे में कोई सोंचा नहीं होगा।क्योंकि कोई किसी पर हमला तभी करता है जब कोई दुश्मनी हो।
परन्तु कोटालपोखर थाने में तैनात एक पुलिस कर्मी पर नशे में धुत्त युवक ने अचानक चाकू से हमला कर दिया,घटना में कोटालपोखर थाना में पदस्थापित एएसआई हेमंत यादव गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें तत्काल इलाज के लिए पाकुड़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां उनका उपचार वर्तमान में जारी है।.
जानकारी के अनुसार, कोटालपोखर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि पलासबोना गांव में एक युवक नशे की हालत में हाथ में चाकू लेकर घूम रहा है और लोगों के बीच दहशत फैला रहा है. सूचना मिलने के बाद एएसआई हेमंत यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे.
एएनआई हेमंत यादव व पुलिसकर्मियों ने जब आरोपी युवक को पकड़ने व रोकथाम करने का प्रयास कर रही थी, तभी उसने अचानक एएसआई हेमंत यादव पर चाकू से हमला कर दिया. चाकू लगने से एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गए.उनके साथ दल में गए पुलिसकर्मियों ने तत्काल उन्हें घटनास्थल से निकालकर इलाज के लिए पाकुड़ सदर अस्पताल पहुंचाया.
आरोपी गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को मौके से गिरफ्तार कर लिया है ,मामले की जांच शुरू कर दी गई है,मामले को लेकर कानूनी कार्यवाही की प्रक्रिया जारी है।

एक टिप्पणी भेजें