Top News

बरहरवा में 46 वर्षीय युवक ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या,जाँच में जुटी पुलिस


मृतक राकेश रॉय (कैप्शन)

संवादाता

बरहरवा:- थाना क्षेत्र के झिकटिया प्रोफेसर कॉलोनी में 46 वर्षीय राकेश राय पिता-रामइकबाल सिन्हा द्वारा  फाँसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है,खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार की रात की है ,स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि शाम को लगभग 8:00 PM बजे बच्चों और पत्नी के साथ बाजार गए मोबाइल दुकान में नया मोबाइल खरीदे,बच्चों के लिए जूते खरीदे और सामान्य तरीके से लोगों से बातचीत भी की,फिर अचानक घर आकर इतना बड़ा कदम उठाना आश्चर्यजनक है।जबकि घर में पत्नी और बच्चे मौजूद थे। 

वहीं पत्नी सोनी का कहना है कि रात लगभग 11:30 बजे खाना वाना खाकर बच्चों को सुलाने उनके कमरे में चली गई,और राकेश दूसरे कमरे में थे जैसे उस कमरे में पहुँची राकेश पँखे से फंदा लगाकर लटके हुए थे फिर उसे बचाने का प्रयास करने लगी लेकिन शरीर का वजन भारी होने के कारण संभाल नहीं पाई।आनन फानन में पड़ोसी को फोन करके बुलाई।फिर बरहरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।घटना की जानकारी मिलते ही बरहरवा थाना पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुँच कर छानबीन शुरू कर दी है।

इधर  मृतक के भाई मुकेश रॉय ने बताया कि मंगलवार रात्रि लगभग 10:30 PM बजे मोबाइल पर राकेश से अच्छे तरीके से बातचीत हुई ,बिल्कुल सामान्य ढंग से बातचीत हुई थी,फिर कुछ घण्टे बाद राकेश की पत्नी ने वीडियो कॉल पर घटना को लेकर जानकारी दी।

बताते चले कि मृतक राकेश मूल रूप से पटना बिहार के निवासी है जो बरहरवा में लगभग 13 वर्षो से किराये के मकान में रह रहे थे ,बीते दो वर्ष पूर्व प्रोफेसर कॉलोनी में नया घर बनाकर अपनी  दूसरी पत्नी सोनी देवी व दो बच्चों के साथ रह रहे थे। एवं बाकुडीह के स्टोन कम्पनी में काम करते है।

पहली पत्नी से भी है दो बच्चे

परिजनो के अनुसार  मृतक राकेश राय की पहली पत्नी पटना में दो बच्चों एक लड़का और एक लड़की के साथ रहती है ,काफी वर्षों पूर्व पहली पत्नी से तलाक हो चुका है।

घटना के बाद गाँव में मातम पसरा है एवं परिजनों और बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है।वहीं बरहरवा थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिवत पोस्टमॉर्टम के लिए राजमहल अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है।पोस्टमॉर्टम के बाद ही सारी चीजें स्पष्ट हो पाएगी।

Post a Comment

और नया पुराने
Bol Jharkhand News
Bol Jharkhand News