◆ओडिशा से गाँजा तस्करी कर पाकुड पहुँचाने के फिराक में थे दोनों तस्कर ,चढ़ा पुलिस के हत्थे !
![]() |
| बरहरवा थाना कार्यालय प्रेस कॉन्फ्रेंस की फ़ोटो |
सन्नी कु.भगत,ब्यूरो रिपोर्ट
बरहरवा:- साहेबगंज जिला के बरहरवा थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने दो अंतरराज्जीय तस्कर जो उड़ीसा से गांजा लेकर पाकुड़ (हिरणपुर) सप्लाई करने के लिए जा रहे थे, लगभग 20 किलो गाँजा के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।
बुधवार को बरहरवा थाना परिसर में बरहरवा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए छापेमारी दल का गठन किया गया!तत्पश्चात सूचना को गंभीरता से लेते हुए गठित छापेमारी दल पतना-केंदुआ मुख्य मार्ग विजयपुर गांव के समीप वाहन जाँच अभियान संचालित किया!इसी दौरान सुबह करीब 8:20 से 8:25 बजे के बीच बस पंजीकरण संख्या BR 02 PB 6518 को रोक कर जांच की गई,वहीं बस में सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना नाम असीम मोहंती पिता अनंगा कुमार मोहंती निवासी- तड़ोडीहपाल थाना पाटामुड़ी जिला-केटरापाड़ा उड़ीसा तथा दूसरे ने अपना नाम प्रफुल्ल चंद्र देवडी पिता स्वर्गीयजगो बंधु देवीडी निवासी नुआ गाँव थाना-जाशपुर ओडिशा बताया।
दोनों संदिग्ध व्यक्तियों को अपने सामान के साथ बस से नीचे उतर कर तलाशी ली गई तलाशी के दौरान बैंक से हल्के भूरे रंग के कुल 10 बंडल बरामद किए गए प्रत्येक बंडल का वजन लगभग 2 किलोग्राम था जिसमें कुल बरामद गांजा का वजन 20.180 किलोग्राम पाया गया।जिसके बाद दोनों युवकों से पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं दिया न ही कोई वैध दस्तावेज दिखा पाया।
और पूछताछ के बाद बताया की मदन भगत,सीएसपी सेंटर के समीप दुर्गा मंडप के समीप हिरणपुर ,थाना-हिरणपुर के साथ अवैध गाँजा की खरीद बिक्री का काम लगभग 2 वर्षो से कर रहे थे।मामले को लेकर बरहरवा थानां कांड संख्या 115/2026 दिनांक 6/05/2026 विधिवत धाराओं के साथ दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।हलाँकि मामले को लेकर पुलिस गंभीरता से गहन जाँच में जुट गई है।
इधर जाँच में यह भी पता चला कि गिरफ्तार अभियुक्त असीम मोहंती का आपराधिक इतिहास भी काफी लंबा रहा है,उसके खिलाफ ओडिशा के विभिन्न थानों में हत्या,डकैती और आर्म्स एक्ट के तहत आठ मामले दर्ज है,वही झारखंड में भी उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के दो मामले दर्ज है,जिसमे से एक मामला साहिबगंज जिला के मुफ्फसिल थाना आन्तर्गत दर्ज है।पुलिस इस तस्करी से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश में जुट गई है।
इस मामले की सफल उद्भेदन हेतु बरहरवा अनुमंडल पुलिस पदाधिकरी नितिन खंडेलवाल,बरहरवा पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार राणा,बरहरवा थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह ,सहायक अवर निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह ,सहायक अवर निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार पासवान एवं बरहरवा थाना सशत्रबल शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें