Top News

प्रेम प्रसंग में पति की हत्या का खुलासा, मुख्य आरोपी महिला गिरफ्तार


बरहरवा थाना कार्यालय 

संवादाता

बरहरवा:- थाना क्षेत्र के चावलछल्ला एवं लाघोपाड़ा के बीच शव फेंके जाने के चर्चित मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी पिंकी बीबी उर्फ पिंकी बेसरा को गिरफ्तार कर लिया है। मामले का खुलासा करते हुए एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल ने बताया कि प्रेम प्रसंग और पारिवारिक विवाद के कारण पति चंदन बेसरा की हत्या की गई थी।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी महिला ने अपने प्रेमी राशेद अली के साथ मिलकर 8 अप्रैल को चंदन बेसरा की गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को वाहन से लाकर सुनसान स्थान पर फेंक दिया गया था।

मामले में पहले ही राशेद अली एवं ईस्ताक शेख को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं मुख्य आरोपी महिला को मालदा के कलियाचक से गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वाहन भी जब्त कर लिया है।पूरे कांड का सफल  उद्भेदन में बरहरवा थानां पुलिस की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Post a Comment

और नया पुराने
Bol Jharkhand News
Bol Jharkhand News