Top News

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने सपरिवार कि मुलाकात

 तस्वीर सामने आने बाद फिर से मची झारखंड की राजनीति में हलचल

  


संवादाता

 बरहरवा:-झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सह पूर्व मंत्री  आलमगीर आलम एंव उनकी पत्नी पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक निसात आलम, झारखंड कांग्रेस प्रदेश महासचिव तनवीर आलम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनकी पत्नी सह गाणेय विधायक कल्पना सोरेन से शुक्रवार को रांची मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात किया वहीं मुख्यमंत्री से पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की मुलाकात की तस्वीर सामने आने के बाद झारखंड की राजनीति में फिर से हलचल पैदा हो गई है हालांकि पूर्व मंत्री आलमगीर आलम से पूछने पर उन्होंने औपचारिक मुलाकात होने की बात कही लेकिन राजनीतिक गलियारों में ईस मुलाकात के बाद झारखंड की राजनीति में फिर से शुगबुगाहट पैदा हो गई है विदीत हो कि पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से कल ही जमानत मिली थी उनके रांची आवास पर झारखंड सरकार के कई मंत्री, विधायक,सांसद, झामुम और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता उनसे मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना था वही आज शुक्रवार को पूर्व मंत्री आलमगीर आलम का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात किया इसके बाद से जितने भी राजनीतिक पंडित हैं इस तस्वीर के अलग-अलग मायने निकल रहे हैं आलमगीर आलम ने बताया कि  मेडिकल चेकअप करवाने के बाद वह पाकुड़ अपने क्षेत्र जाएंगे वहां पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा वहीं अब सवाल या उठता है कि क्या आलमगीर आलम झारखंड की राजनीति में फिर से सक्रिय होंगे उनके कार्यकर्ताओं की मांग है की झारखंड की राजनीति में वह फिर से सक्रिय हो।

Post a Comment

और नया पुराने
Bol Jharkhand News
Bol Jharkhand News