◆ चुनावी वादों को भूलकर किसानो के साथ सरकार कर रही है सौतेला व्यवहार:-कुणाल किशोर मंडल
![]() |
| धरने पर बैठे भाजपा कार्यकर्ता |
संवादाता
पतना:-भारतीय जनता पार्टी झारखंड सरकार के खिलाफ किसानों के मुद्दों को लेकर राज्यभर में धरना प्रदर्शन कर रही है जो 20 मई तक विभिन्न प्रखंड में आयोजित की जाएगी। इसी क्रम में बुधवार को पतना प्रखंड मुख्यालय परिसर में भाजपा के बैनर तले पतना प्रखंड मंडल अध्यक्ष कुणाल किशोर मंडल की अध्यक्षता में एकदिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया, भाजपा कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन सरकार हाय हाय ,किसानो के साथ अत्याचार नहीं सहेंगे ,"चुनावी वादों को याद करो याद करो" जैसे नारे लगाए।इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष कुणाल किशोर मंडल ने आह्वान करते हुए कहा " हर जोर जुल्म के टक्कर में संघर्ष हमारा जारी है किसान को अधिकार दिलाना अबकी हमारी बारी है" !
उन्होंने ये भी कहा कि जेएमएम और काँग्रेस पार्टी द्वारा चुनाव के समय किसानो और आम जनता से अपनी अपनी घोषणा पत्रों के माध्यम से विभिन्न प्रकार के वादे किए लेकिन चुनाव जीतकर सरकार बनते ही वादा खिलाफी पर उतर आए।केवल मैया सम्मान योजना का लॉलीपॉप दिखाकर किसानो और आम जनता के साथ धोखा किया,किसानों के साथ सौतेला व्यवहार भाजपा कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। हेमंत सोरेन सरकार पूरी तरह से बिफल साबित हो रही है,ना ही अपना वादा निभा पा रही है और न हीं सरकार की योजनाओं को गरीब और आम जनता तक पहुँचा पा रही है,जेएमएम और कांग्रेस केवल अपने कार्यकर्ताओं को लाभ पहुँचाने का में ब्यस्त है आम जनता का काम कागजो तक ही सिमट कर रह जाता है ,लेकिन जनता इनके ऐसे व्यवहार को कभी माफ नहीं करेगी। चुनाव के समय किसानो से घोषणा पत्र के माध्यम से वादे किए गए 3200 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम मूल्य देने ,वन उत्पादों में एमएसपी में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करने,कृषि उपकरण ,किफायती दरो में खाद बीज ,कृषि कार्य के लिए मुफ्त बिजली ,1 रुपये प्रति पशुधन की दर से पशु बीमा,1 रुपये प्रति डीसीमल फसल बीमा ,कृषि बैंक ,450 रुपये सिलेण्डर इत्यादि जैसे वादे किए गए परन्तु सरकार बनने के बाद सारे वादें केवल घोषणा पत्रों में ही सिमट कर रह गई।धरातल पर इसका कोई प्रभाव नहीं दिखाई दे रही है।किसान की परेशानियों को कम करने के बजाय सरकार ने उनके साथ सौतेला व्यवहार करने का काम किया है।
प्रदर्शन के बाद भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल के नाम किसान हित में विभिन्न मांगों को लेकर पतना प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार देवेश द्विवेदी को माँग पत्र सौंपा।कायर्क्रम में मुख्य रूप से भाजपा पतना प्रखंड अध्यक्ष कुणाल किशोर मंडल ,भाजपा पूर्व जिला मंत्री कुष्माकर तिवारी,पूर्व उपाध्यक्ष ललित पासवान प्रखंड के उपाध्यक्ष सुंदरू माल्टो, मंत्री गीता उपाध्यक्ष सोनिया देवी महिला मोर्चा अध्यक्ष रागिनी देवी युवा नेता विष्णु शाह और रविदास अपना मरांडी सूर्यकुमार माल्टो जेठ हेमराम चेतन हेमराम माझी हेंब्रम एवं सभी पंचायत के संयोजक व कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें