Top News

बिंदुधाम टियोटोला में नए ट्रांसफार्मर का झामुमो नेता दिनेश कर्मकार ने किया उद्घाटन,ग्रामीणों को मिली राहत




सन्नी भगत,ब्यूरो रिपोर्ट

पतना :-शुक्रवार को पतना प्रखंड अंतर्गत बड़ा दिघी पंचायत के  झिकटिया बिंदुधाम के निकट टियोटोला में 100 केवीए नया ट्रांसफार्मर का विधिवत उद्घाटन झारखंड मुक्ति मोर्चा के पंचायत अध्यक्ष दिनेश कर्मकार ने किया। जिससे स्थानीय ग्रमीणों को बिजली की समस्याओं से राहत मिली,

दरअसल बीते कुछ दिनों से स्थानीय ग्रामीण ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण इस भीषण गर्मी में बिजली की समस्याओं से जूझ रहे थे ,जिसको लेकर ग्रामीणों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के बड़ा दिघी पंचायत अध्यक्ष दिनेश कर्मकार को उक्त समस्याओं से अवगत कराया,जिसपर त्वरित संज्ञान लेते हुए श्री कर्मकार ने बिजली  विभाग के पदाधिकारियों से वर्तालाप  ग्रमीणों की समस्या से अवगत कराते हुए जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर लगाने का आग्रह किया,तत्पश्चात शुक्रवार को  100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर टियोटोला गाँव पर पहुँची ,जिसे बिजली मिस्त्री जीतू कुमार ने पुराने ट्रांसफार्मर को हटाकर नए ट्रांसफार्मर को नियमानुसार विस्थापित किया,जिसके बाद गाँव में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।काफी दिनों से अंधेरे से जूझ रहे ग्रामीणों ने ईस समस्या के समाधान को लेकर झामुमो नेता सह समाजसेवी दिनेश कर्मकार को धन्यवाद दिया।इस दौरान श्री कर्मकार ने कहा की ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करना हमारा कर्तब्य है जो मैं सदैव करता रहूँगा।मौके पर बलराम उर्फ कर्नल,जोनी टुडू ,बाबूलाल मुर्मू ,लखनमुर्मू,राजकुमार ,छबिलाल ,सिंगराय मरांडी,शिकार मुर्मू सहित स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।




Post a Comment

और नया पुराने
Bol Jharkhand News
Bol Jharkhand News