बरहरवा:-पाकुड विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 1990 एवं 1995 में दो बार विधायक रह चुके भारतीय जनता पार्टी वरिष्ट नेता माने जाने वाले पूर्व विधायक बेनी प्रसाद गुप्ता की बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से अचानक निधन हो गया,उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक बेनी प्रसाद गुप्ता बुधवार की रात्रि राँची से पाकुड पहुँचे थे,लौटने के बाद अचानक उनकी तबियत बिगड़ने लगी,जिसके बाद उनके निजि सहायक उन्हें आनन फानन में पाकुड के सदर अस्पताल लेकर पहुँचे ,जहाँ चिकितसकों ने जाँच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सरल व शिष्टाचारी स्वभाव के थे विधायक जी :-श्यामल दास
बरहरवा नगर पंचायत के पूर्व नगर अध्यक्ष श्यामल दास ने कहा कि राजनीतिक जीवन के साथ-साथ बेनी प्रसाद गुप्ता अपने मिलनसार और सहज स्वभाव के लिए भी जाने जाते थे. क्षेत्र के लोग उन्हें बेहद सम्मान की दृष्टि से देखते थे. उनके करीबी बताते हैं कि वह हमेशा आम लोगों के बीच रहते थे और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते थे. इसी कारण उन्हें पाकुड़ की राजनीति में एक लोकप्रिय जननेता माना जाता था, उनसे व्यक्तिगत सम्बन्ध के साथ साथ हमारे लिए वो मार्गदर्शक के साथ साथ हमारे अभिभावक स्वरूप थे
गुरुवार को होगा अंतिम संस्कार
परिजनों के अनुसार धूलियांन गंगा घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा,इस दौरान उनके परिजनों के साथ साथ पार्टी के कार्यकर्ता व समर्थक भारी संख्या में शामिल हो सकते है।उनके निधन से पाकुड के जनप्रतिनिधियों व विभिन्न पार्टी के नेताओ ने संवेदना व्यक्त की है।
![]() |
| पूर्व मंत्री आलमगीर आलम |
पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने व्यक्त किया शोक संवेदना
झारखंड सरकार के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा से पूर्व विधायक रहे बेनी प्रसाद गुप्ता के हृदय गति रूकने से हुई निधन हमारे आपसी रिश्तों का व्यक्तिगत नुकसान हुआ है हम एक दूसरे के राजनीतिक विरोधी हमेशा से रहे हैं लेकिन उनका व्यवहार और व्यक्तिगत लगाव हमेशा से बेहतर रहा है। वह एक नेक दिल इंसान थे उनके असमय चले जाने से पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र को एक काफी बडा नुकसान हुआ है उनकी कमी हमेशा खलेगी, इस दुख की घड़ी में उनके परिवार को हमारी संवेदनाएं हैं,ईश्वर उनके परिवार को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति दे।
हलाँकि भाजपा के पूर्व विधायक रह चुके बेनी प्रसाद गुप्ता वर्तमान में राजनैतिक गतिविधियों में सक्रिय तो नहीं थे लेकिन स्थानीय लोगों में उनके व्यवहार और शिष्टाचारी सम्बंध हमेशा से रहा है।


एक टिप्पणी भेजें