![]() |
![]() |
| अखाड़ा जुलुश में करतब |
सन्नी भगत,ब्यूरो रिपोर्ट
बरहरवा: मोहर्रम के अवसर पर क्षेत्र में तजिया झाँकी के साथ अखाड़ा जुलूस श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक उत्साह के साथ निकाला गया।जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और "या हुसैन" के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।बरहरवा नगर के नौजवान मोहर्रम कमिटी हरिजनटोला कमिटी की ओर से तजिया अखाड़ा जुलूस निकाला गया जिसमें पूरे साज सज्जा और आकर्षक झाँकी जिसमें खूबसूरत ज़ुसज्जित तजिया,डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की बड़ी तस्वीर और उनके द्वारा आविष्कार किये गए हस्तनिर्मित मिसाइल एवं डॉ भीमराव अंबेडकर बड़ी तस्वीर को भी झाँकी में शामिल किया गया,जो जुलुश को और खूबसूरत बना रही थी।जुलुश बरहरवा नगर राजमहल रोड होते हुए नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए निर्धारित इमामबाडा हाटपाड़ा पहुँचा,जहाँ धार्मिक परंपराओं के अनुसार ताजिया का मिलान और अन्य रस्में अदा की गईं। अखाड़ा में युवाओं बुजुर्गों एवं बच्चों ने पारंपरिक लाठी, तलवार एवं अन्य हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए रास्ते भर लोगों की भीड़ उमड़ी रही।नौजवान मोहर्रम कमिटी के अध्यक्ष मो.जाकिर ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मोहर्रम कार्यक्रम को नियमानुसार अखाड़ा जुलुश निकालते हुए पारम्परिक ढंग से मोहर्रम जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराई जाएगी।वहीं उक्त कार्यक्रमो को लेकर प्रशासन की ओर से भी जगह जगह सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल पूरे मार्ग पर तैनात रहे तथा पदाधिकरियों ने लगातार जुलूस की निगरानी की।इस दौरान सभी समुदायों के लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द का परिचय देते हुए जुलूस का स्वागत किया।
मोर्हरम कार्यक्रम में शामिल हुए समाजसेवी सह झामुमो नेता शक्तिनाथ अमन
नौजवान मुहर्रम कमिटी हरिजनटोला के मोहर्रम अखाड़ा जुलुश में बरहरवा नगर पंचायत के समाजसेवी सह झामुमो नेता शक्तिनाथ अमन भी शामिल हुए ,उन्होंने मोहर्रम कमिटी के सदस्यों के साथ अखाड़े में लाठी और तलवार के साथ करतब करते हुए आपसी भाईचारे का परिचय दिया साथ ही कार्यक्रम में शामिल लोगों से शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से करतब कार्यक्रम को सपन्न करने की अपील की ,ताकि करतब के दौरान किसी प्रकार की असुविधा या अप्रिय घटना न घटित हो,उन्हीने यह भी कहा कि किसी प्रकार की समस्या होने पर तुरन्त सूचित करें हर सम्भव मदद करने का प्रयास किया जाएगा।श्री अमन ने हाथों से बनाये गए खूबसूरत ताजिया और झाँकी की भी खूब तारीफ की। मौके पर नौजवान मोहर्रम कमिटी के खलीफा मो.नईम ,अध्यक्ष मो.जाकिर, उपाध्यक्ष मो.राजू ,सचिव जाफर अंसारी एवं उपसचिव मो.मिंटू कोषाध्यक्ष तौफीक अंसारी सहित भारी संख्या में समुदाय के लोग शामिल थे।



एक टिप्पणी भेजें